बिजनेस

Paytm: मार्च तिमाही में Paytm के एयर ट्रैवल बुकिंग में इजाफा, इतना बढ़ गया रेवेन्यू

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 24, 2024, 03:54 PM IST

Paytm:पेटीएम ने टिकटिंग, डील्स और गिफ्ट वाउचर्स आदि के लिए जीएमवी में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। ग्राहकों को सर्विस प्रदान करने के लिए कंपनी ने स्काईस्कैनर, गूगल फ्लाइट्स और वीगो जैसी ग्लोबल आईटी फर्मों के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने ये जानकारी शेयर मार्केट दी है।

Image

(image source: Getty Images)

Paytm: फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में हवाई यात्रा के लिए बुकिंग में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। पेटीएम का यात्रा के लिए टिकट बुकिंग कारोबार इसके मार्केटिंग सर्विस सेगमेंट के तहत आता है। कंपनी के टिकट बुकिंग कारोबार का राजस्व मार्च, 2024 की तिमाही में सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 395 करोड़ रुपये हो गया है।

मार्केट में हिस्सेदारी

कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में पेटीएम ने ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर (OTA) के बीच अपनी बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी को कायम रखा है। सालाना आधार पर कंपनी ने उड़ान बुकिंग में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है जो उद्योग की तीन प्रतिशत की वृद्धि से कहीं अधिक है।

पेटीएम के मार्केटिंग सर्विस कारोबार में मुख्य रूप से टिकट बुकिंग (यात्रा, फिल्म या किसी कार्यक्रम के टिकट), विज्ञापन, क्रेडिट कार्ड मार्केटिंग और गिफ्ट वाउचर आते हैं।

कंपनी ने टिकटिंग, डील्स और गिफ्ट वाउचर्स आदि के लिए जीएमवी (ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू) में 28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 2,804 करोड़ रुपये हो गई है। यह ट्रैवल में बाजार हिस्सेदारी में वृद्धि (व्यवधान के बावजूद) और इवेंट व्यवसाय में अधिक मात्रा के कारण है।

इंटरनेशनल टिकट बुकिंग इजाफा

पेटीएम का दावा है कि अप्रैल में इंटरनेशनल टिकट बुकिंग में साल-दर-साल आधार पर करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी ने ग्राहकों को यात्रा सेवाएं प्रदान करने के लिए स्काईस्कैनर, गूगल फ्लाइट्स और वीगो जैसी वैश्विक प्रौद्योगिकी फर्मों के साथ साझेदारी की है।

(इनपुट-भाषा)

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article