बिजनेस

Patel Retail IPO GMP Today: ओपन हुआ पटेल रिटेल आईपीओ, जानें जीएमपी और प्राइस बैंड

Patel Retail IPO GMP Today: महाराष्ट्र की सुपरमार्केट चेन कंपनी पटेल रिटेल 19 अगस्त को ₹243 करोड़ का IPO लॉन्च किया जो 21 अगस्त को बंद होगा। जानिए प्राइस बैंड प्रति शेयर तय है। साथ ही बाजार सूत्रों के अनुसार जानिए IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) कितना है।

Image

पटेल रिटेल का आईपीओ हुआ ओपन (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Patel Retail IPO GMP Today : महाराष्ट्र आधारित सुपरमार्केट चेन ऑपरेटर पटेल रिटेल का ₹243 करोड़ का आईपीओ आज 19 अगस्त को खुला और 21 अगस्त (गुरुवार) को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹237 से ₹255 प्रति शेयर तय किया गया है। ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 14% चल रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि लिस्टिंग पर मामूली लाभ संभव है, अगर रुझान बरकरार रहता है। इस इश्यू में ₹217 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹26 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से कुल 95.2 लाख शेयर जारी होंगे। इसके बाद कंपनी का अनुमानित मार्केट कैप ₹792–852 करोड़ के बीच होगा। निवेशक कम से कम 58 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Patel Retail IPO से मिलने वाली राशि का उपयोग

  • ₹59 करोड़: कर्ज चुकाने के लिए
  • ₹109 करोड़: वर्किंग कैपिटल की जरूरतें
  • बाकी राशि: सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए

पटेल रिटेल का प्रोफाइल

  • स्थापना: 2008
  • मुख्यालय: अंबरनाथ (ठाणे जिला), महाराष्ट्र
  • स्टोर्स की संख्या: 43 आउटलेट (1.79 लाख वर्ग फुट रिटेल स्पेस)
  • उपस्थित क्षेत्र: थर्ड टियर शहर और ठाणे व रायगढ़ के उपनगरीय क्षेत्र
  • उत्पाद: 10,000 से ज्यादा SKU, 38 कैटेगरी – फूड, FMCG, परिधान, सामान्य वस्तुएं
  • प्राइवेट लेबल्स: पटेल फ्रेश, इंडियन चटखा, ब्लू नेशन, पटेल एसेंशियल्स
  • निर्यात: 35+ देशों में उत्पाद निर्यात

पटेल रिटेल वित्तीय प्रदर्शन (FY25)

  • राजस्व (Revenue): ₹821 करोड़
  • नेट प्रॉफिट (PAT): ₹25.3 करोड़ (FY24 में ₹22.5 करोड़)
  • EBITDA: ₹57.1 करोड़
  • EBITDA मार्जिन: 7%
  • डेट-इक्विटी अनुपात: FY24 में 2.0x से घटकर FY25 में 1.3x

अगर आप लघु अवधि में मामूली लिस्टिंग गेन की उम्मीद रखते हैं तो सीमित मात्रा में निवेश कर सकते हैं। लेकिन कंपनी के भौगोलिक सीमित विस्तार और उच्च परिचालन लागत को देखते हुए लॉन्ग टर्म निवेश के लिए सावधानीपूर्वक मूल्यांकन जरूरी है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article