फुटवियर सेक्टर में करीब आ सकते हैं दो दिग्गज, Bata-Adidas बनेंगे पार्टनर !

Bata-Adidas Partnership: बाटा और एडिडास हाथ मिल सकती हैं। देश भर के 700 शहरों में फैले लगभग 2,100 स्टोरों के साथ, बाटा इंडिया की रिटेल पहुंच ने एडिडास इंडिया का ध्यान आकर्षित किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाटा-एडिडास में हो सकती है पार्टनरशिप
  • भारतीय मार्केट के लिए पार्टनरशिप संभव
  • बाटा के शेयर में आई तेजी

Bata-Adidas Partnership: भारतीय फुटवियर सेक्टर में एक बड़ी और अहम पार्टनरशिप हो सकती है। बाटा इंडिया (Bata India) और एडिडास इंडिया (Adidas India) के बीच पार्टनरशिप को लेकर चर्चा चल रही है।

Partnership Talks Between Bata-Adidas

बाटा और एडिडास में हो सकती है पार्टनरशिप

बाटा इंडिया और एडिडास इंडिया के बीच यह पार्टनरशिप विशेष रूप से इंडियन मार्केट पर फोकस होगी। इस पार्टनरशिप का असल उद्देश्य पूरे भारत में बाटा के फैले हुए और प्रभावशाली रिटेल नेटवर्क का लाभ उठाना है।

End of Feed