बिजनेस

आम आदमी के लिए हवाई सफर होगा सस्ता, किराए पर कैप लगाने की संसदीय समिति ने की सिफारिश

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Aug 11, 2023, 05:20 PM IST

Reasonable Cap on Air Fares: आपने अक्सर देखा होगा कि मांग ज्यादा होने की वजह से फ्लाइट्स की टिकट बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। जिसकी वजह से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ जाता है

Image

फ्लाइट

Photo : iStock

Reasonable Cap on Air Fares: आपने अक्सर देखा होगा कि मांग ज्यादा होने की वजह से फ्लाइट्स की टिकट बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। जिसकी वजह से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ जाता है। ऐसी स्थिती को रोकने के लिए संसदीय पैनल ने गुरुवार को संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय को आम आदमी के लिए हवाई परिवहन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी एयरलाइनों के किराए पर लिमिट लागू करनी चाहिए।

परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मंत्रालय को सभी एयरलाइनों को 'प्राइस लॉक' विकल्प लागू करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक तंत्र भी तैयार करना चाहिए, जिसमें ग्राहक कुछ चार्ज दे कर या उसके बिना भी अपनी सीट रिजर्व कर सकें। इससे ग्राहकों को टिकट एडवांस पेमेंट किए बिना सीटें रिजर्व करने में मदद मिलेगी।

इन बातों को रखा जाए ध्यान

वाईएसआरसीपी सांसद वी विजयसाई रेड्डी के नेतृत्व वाले पैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "नागरिक उड्डयन मंत्रालय को ऑपरेशन की लागत, सेवा की विशेषताएं, उचित लाभ और आम तौर पर प्रचलित टैरिफ जैसे सभी प्रासंगिक कारकों को ध्यान में रखते हुए सभी एयरलाइनों पर उचित ऊपरी किराया सीमा लागू करनी चाहिए।

एयरलाइंस, जनता दोनों के लिए कीमतों को तय करना जरूरी

31 सदस्यीय समिति ने कहा कि एयरलाइंस और जनता दोनों के हितों की रक्षा के लिए कीमतों को तय रखना आवश्यक है। समिति ने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे की तरह, एयरलाइंस को सीट-वार किराया प्रदर्शित करना चाहिए जो ग्राहकों को पारदर्शिता प्रदान करेगा, जिससे हवाई किराया प्रणाली अधिक विश्वसनीय और भरोसेमंद बन जाएगी।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article