Budget session : संसद का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। इस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण देंगी। सत्र के दौरान सरकार की नजर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वित्त वर्ष 2023-24 के आम बजट आदि पर सुचारू रूप से चर्चा कराने पर रहेगी, वहीं विपक्षी दलों ने अदाणी समूह से जुड़ा विषय, कुछ राज्यों में राज्यपालों के कामकाज, जाति आधारित गणना, महंगाई, बेरोजगरी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने के स्पष्ट संकेत दिए हैं।
बिजनेस
Budget session: आज से संसद का बजट सत्र, आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी सरकार, दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति
- Edited by: आलोक कुमार राव
- Updated Jan 31, 2023, 08:52 AM IST
