UAE से नहीं बनी बात, तो पाकिस्तान ने खाली किया खजाना! चुकाया 3.45 अरब डॉलर का पुराना कर्ज

पाकिस्तान ने UAE का $3.45 बिलियन का पूरा कर्ज चुका दिया है। 7 साल में पहली बार रोलओवर की बात न बनने पर पाकिस्तान को यह कदम उठाना पड़ा। इस फैसले ने पाकिस्तान के खजाने पर बड़ा दबाव डाल दिया है।

पाकिस्तान ने एक बड़ा और चौकाने वाला कदम उठाते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का पूरा $3.45 बिलियन (लगभग 3.45 अरब डॉलर) का कर्ज चुका दिया है। 'स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान' (SBP) ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान पहले से ही गंभीर विदेशी मुद्रा संकट और महंगाई से जूझ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी रकम एक साथ चुकाने से पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में भारी गिरावट आएगी, जिससे आने वाले दिनों में देश की आर्थिक स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।

Pakistan UAE Crisis

पाकिस्तान ने चुकाया कर्ज

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस भुगतान को दो हिस्सों में पूरा किया गया है। $1 बिलियन की किस्त 23 अप्रैल 2026 को 'अबू धाबी फंड फॉर डेवलपमेंट' (ADFD) को लौटाई गई, जबकि बाकी के $2.45 बिलियन का भुगतान पिछले हफ्ते ही कर दिया गया था। इसके साथ ही, 2019 में UAE द्वारा पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को स्थिरता देने के लिए दिए गए कुल $3.45 बिलियन के डिपॉजिट का पुनर्भुगतान (Repayment) पूरा हो गया है।

End of Feed