Pakistan Economy: पाकिस्तान को एशियाई विकास बैंक से 65.8 करोड़ डॉलर का कर्ज मिला

Pakistan Economy: कुछ दिन पहले वित्त मंत्री शमशाद अख्तर ने देश की सार्वजनिक ऋण की स्थिति को खराब करार दिया था।

Pakistan Economy: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 65.8 करोड़ डॉलर का कर्ज मिला है। इसमें बाजार दर पर 30 करोड़ डॉलर का महंगा ऋण भी शामिल है। कुछ दिन पहले वित्त मंत्री शमशाद अख्तर ने देश की सार्वजनिक ऋण की स्थिति को खराब करार दिया था। एडीबी ने बयान में कहा, “इस सप्ताह पाकिस्तान को अधिक समावेशी और सतत वृद्धि और विकास लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करने के लिए कुल 65.88 करोड़ डॉलर की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है।”

Pakistan Economy: पाकिस्तान को एशियाई विकास बैंक से 65.8 करोड़ डॉलर का कर्ज मिला

बुधवार को की गई घोषणा में कहा गया है, “एडीबी ने तीन अलग-अलग कर्ज के तहत वित्तपोषण पैकेज को मंजूरी दी है। इनमें घरेलू संसाधन जुटाने में सुधार के लिए 30 करोड़ डॉलर, पिछले साल अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों के पुनर्वास के लिए 27.5 करोड़ डॉलर और खाद्य सुरक्षा में सुधार और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए आठ करोड़ डॉलर की मदद शामिल है।”

End of Feed