पाकिस्तान में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, एक 327 रुपये प्रति लीटर के पार, दूसरा 375 रुपये से ज्यादा

Pakistan Petrol Diesel Prices Hike : पाकिस्तान सरकार ने वैश्विक तेल कीमतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पेट्रोल 6.39 रुपये और डीजल 7.83 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया। नई कीमतें आज (23 जुलाई) से लागू हैं।

Pakistan Petrol Diesel Prices Hike: पाकिस्तान में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। पाक सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण यह फैसला लेना पड़ा। नई कीमतें आज 23 जुलाई से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों, परिवहन क्षेत्र और महंगाई पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Pakistan petrol price hike, Pakistan diesel price hike, fuel prices in Pakistan, petrol price July 2026, diesel price July 2026, Pakistan economy,

पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल के दाम फिर बढ़े

पेट्रोल और डीजल के नए दाम

न्यूज वेबसाइट डाउन के मुताबिक पाकिस्तानी सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 6.39 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर (Pakistan petrol price hike) की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद पेट्रोल का नया दाम 327.12 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 7.83 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 375.04 रुपये प्रति लीटर (Pakistan diesel price hike) कर दी गई है। पेट्रोलियम डिवीजन ने बताया कि संशोधित कीमतें 23 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं।

End of Feed