पेट्रोल डीजल के रेट बढे तो पाकिस्तान ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट 30 दिन तक किया फ्री, ईरान संकट ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पहले ही खराब थी, लेकिन अब ईरान युद्ध के संकट ने देश की हालत और भी ज्यादा बिगाड़ दी है। हालातों पर काबू पाने के लिए इस्लामाबाद में अगले 30 दिनों तक सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मुफ्त करने का बड़ा फैसला लिया गया है।

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी भीषण तनाव और युद्ध की आग अब धीरे-धीरे पूरे एशिया को अपनी चपेट में ले रही है। इस भू-राजनीतिक अस्थिरता का सबसे भयानक असर पड़ोसी देश पाकिस्तान पर देखने को मिल रहा है। ईरान और इजरायल के बीच छिड़े संघर्ष ने वैश्विक तेल आपूर्ति सप्लाई को तहस-नहस कर दिया है, जिसके कारण पाकिस्तान में एनर्जी क्राइसिस का असर दिखने लगा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि वहां ईंधन और रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत पैदा हो गई है और आम जनता का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। हालातों पर काबू पाने के लिए इस्लामाबाद में अगले 30 दिनों तक सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मुफ्त करने का बड़ा फैसला लिया गया है।

Pakistan Petrol Diesel Crisis

बता दें एनर्जी क्राइसिस के चलते पाकिस्तान ने कल यानी शुक्रवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी इजाफा किया था लेकिन जनता के आक्रोश के आगे उसने शनिवार को ही 80 रुपए तक पेट्रोल डीजल की कीमतें घटा दी हैं।

End of Feed