बिजनेस

IPO Open: खुल गए पी एन गाडगिल ज्वैलर्स, एसपीपी पॉलिमर और ट्रैफिकसोल आईटीएस के IPO, 240 रु तक पहुंचा GMP

IPO Open Today: मंगलवार 10 सितंबर से 3 आईपीओ इश्यू खुल गए हैं। इनमें पी एन गाडगिल ज्वैलर्स, एसपीपी पॉलिमर और ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। इनमें पी एन गाडगिल ज्वैलर्स का आईपीओ मेनबोर्ड का है, जबकि बाकी दोनों एसपीपी पॉलिमर और ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज एसएमई कैटेगरी के हैं।

Image

आज से खुले 3 आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • खुले 3 नए आईपीओ
  • 12 सितंबर को होंगे बंद
  • 17 सितंबर को है लिस्टिंग

IPO Open Today: मंगलवार 10 सितंबर से 3 आईपीओ इश्यू खुल गए हैं। इनमें पी एन गाडगिल ज्वैलर्स, एसपीपी पॉलिमर और ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। इनमें पी एन गाडगिल ज्वैलर्स का आईपीओ मेनबोर्ड का है, जबकि बाकी दोनों एसपीपी पॉलिमर और ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज एसएमई कैटेगरी के हैं। आगे जानिए इन तीनों की आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

चेक करें IPO की डिटेल

IPO का नामआईपीओ खुलने की तारीखआईपीओ बंद होने की तारीखप्राइस बैंडलॉट साइज
ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज10 सितंबर12 सितंबर66-70 रु2000 शेयर
एसपीपी पॉलीमर10 सितंबर12 सितंबर59 रु2000 शेयर
पी एन गाडगिल ज्वैलर्स10 सितंबर12 सितंबर456-480 रु31 शेयर

किसका कितना है GMP

पी एन गाडगिल ज्वैलर्स

आईपीओ वॉच के अनुसार पी एन गाडगिल ज्वैलर्स का जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम फिलहाल 240 रु है। इस कंपनी की लिस्टिंग 17 सितंबर को होगी। किसी भी कंपनी के शेयर का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट-बढ़ सकता है।

एसपीपी पॉलिमर

आईपीओ वॉच के अनुसार एसपीपी पॉलिमर का जीएमपी फिलहाल 25 रु है। इस कंपनी की लिस्टिंग भी 17 सितंबर को होगी।

ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज

आईपीओ वॉच के अनुसार ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज का जीएमपी फिलहाल 63 रु है। इस कंपनी की लिस्टिंग भी 17 सितंबर को होगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर उन 3 आईपीओ की जानकारी दी गयी है, जो 10 सितंबर से खुले हैं। यहां निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article