बिजनेस

OYO की मूल कंपनी प्रिज्म को IPO लाने के लिए मिली SEBI की मंजूरी, निवेशकों के पास कमाई का बड़ा मौका

OYO की पैरेंट कंपनी PRISM शेयर बाजार में एंट्री लेने जा रही है। कंपनी को अपने प्रस्तावित 6,650 करोड़ के आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है।

Image

Prism IPO (Photo: iStock)

ग्लोबल ट्रैवल टेक यूनिकॉर्न OYO की पैरेंट कंपनी PRISM शेयर बाजार में दस्तक देने की तैयारी कर रही है। कंपनी को अपने प्रस्तावित 6,650 करोड़ के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई है।

IPO के जरिए जुटाए जाएंगे 6,650 करोड़

भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, PRISM अपने IPO के माध्यम से 6,650 करोड़ तक की राशि जुटाने की योजना बना रही है। यह फंड नए इक्विटी शेयर जारी कर जुटाया जाएगा। कंपनी के शेयरधारकों ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद आईपीओ प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। यह OYO की पब्लिक लिस्टिंग की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रिज्म ने गोपनीय तरीके से दिसंबर, 2025 के अंत में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष आईपीओ के लिए प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे। दस्तावेज 20 दिसंबर, 2025 को आयोजित असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद दखिल किए गए। बैठक में कंपनी को इक्विटी शेयर के नए निर्गम के माध्यम से 6,650 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी मिली।

क्या है कंपनी की योजना?

PRISM अब खुद को केवल एक बजट होटल एग्रीगेटर के रूप में नहीं, बल्कि एक वैश्विक ट्रैवल और टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करना चाहती है। कंपनी का फोकस होटल बुकिंग, हॉस्पिटैलिटी सेवाओं और टेक्नोलॉजी आधारित समाधानों के विस्तार पर है। IPO से जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कारोबार को और मजबूत बनाने तथा भविष्य की विकास योजनाओं को गति देने में किया जा सकता है।

वित्तीय प्रदर्शन ने बढ़ाया भरोसा

IPO की तैयारी के बीच कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला है। PRISM ने वित्त वर्ष 2025 में 245 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। इसी दौरान कंपनी का राजस्व बढ़कर 6,253 करोड़ तक पहुंच गया। कंपनी के अनुसार बेहतर परिचालन दक्षता, प्रीमियम ब्रांडों पर फोकस और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार से इसके प्रदर्शन को मजबूती मिली है।

कितनी हो सकती है वैल्यूएशन?

PRISM का यह IPO कंपनी को लगभग 7 से 8 अरब डॉलर (बिलियन डॉलर) की वैल्यूएशन दिला सकता है। हालांकि अंतिम वैल्यूएशन बाजार की परिस्थितियों, निवेशकों की मांग और इश्यू के समय तय होने वाले मूल्य बैंड पर निर्भर करेगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article