FY25 की तीसरी तिमाही में OYO ने कमाया 166 करोड़ प्रॉफिट, कमाई में 31% उछाल

कंपनी ने अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में 166 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 564 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 25 करोड़ रुपये था। कंपनी ने भारत में अपने होटल पोर्टफोलियो के प्रीमियमाइजेशन पर ध्यान केंद्रित किया है और अधिग्रहण के माध्यम से वैश्विक स्तर पर भी विस्तार किया है।

Oyo Quarterly Results: ट्रैवल-टेक यूनिकॉर्न ओयो ने रविवार को वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए। कंपनी ने अक्टूबर से दिसंबर की अवधि में 166 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 564 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 25 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 1,695 करोड़ रुपये हो गई है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1,296 करोड़ रुपये था। दिसंबर तिमाही में ओयो का समायोजित एबिटा 249 करोड़ रुपये रहा है। इसमें वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के 205 करोड़ रुपये के मुकाबले 22 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।

Oyo Quarterly Results

FY25 की तीसरी तिमाही में OYO ने कमाया 166 करोड़ प्रॉफिट

क्यों बढ़ा कंपनी का प्रॉफिट

End of Feed