लंदन के साइंस म्यूजियम में अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी का शुभारंभ, भविष्य में टिकाऊ दुनिया बनाने में करेगी मदद, बोले गौतम अडानी

Adani Green Energy Gallery: लंदन के साइंस म्यूजियम में अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि यह नई गैलरी सिर्फ स्वच्छ हवा या तेल और गैस से दूर जाने के बारे में नहीं है। यह उस ऊर्जा परिवर्तन के बारे में है जिसकी हमें इस दुनिया को जरुरत है और यह उस क्रांति के बारे में है जो ऊर्जा की दुनिया में हो रही है।

Adani Green Energy Gallery: लंदन के साइंस म्यूजियम में मंगलवार (26 मार्च 2024) को अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी का शुभारंभ हुआ। गैलरी का मकसद उन विकल्पों का पता लगाना है जो टिकाऊ ऊर्जा पैदा करने, डीकार्बोनाइज करने और जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मदद करेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 'एनर्जी क्रांति : अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी', एक फ्री गैलरी है। यह गैलरी दिखाती है कि किस तरह इनोवेशन के जरिये अतीत, वर्तमान और भविष्य को आकार दिया जा सकता है। यह भी पता लगाती है कि भविष्य में हमारी ऊर्जा (एनर्जी फ्यूचर) को तय करने में हम सभी की भूमिका क्या रहेगी। इस मौके पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज का दिन लंदन के साइंस म्यूजियम में अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी के उद्घाटन का दिन है। हमें सर टिमोथी लारेंस और सर इयान ब्लैचफोर्ड के नेतृत्व में साइंस म्यूजियम के साथ साझेदारी पर गर्व है, जिसने इस अमेजिंग गैलरी को सच बना दिया। यह गैलरी टिकाऊपन, परिवर्तनकारी टैक्नोलॉजी और जलवायु विज्ञान (क्लाइमेट साइंस) की समझ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Adani Green Energy Gallery, Gautam Adani

लंदन के साइंस म्यूजियम में अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी की शुरुआत

लंदन के साइंस म्यूजियम में अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी की शुरुआत

हमारा जीवन एक बड़ी कहानी का हिस्सा है

लंदन में साइंस म्यूजियम में 'एनर्जी क्रांति : अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी' के उद्घाटन पर गौतम अडानी ने कहा कि उनका हमेशा मानना था कि हमारा जीवन एक बड़ी कहानी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम केवल इस पीढ़ी और अगली पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अपने ग्रह की देखभाल करें। अदाणी ग्रीन एनर्जी ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व कर रही है जो इस प्रतिबद्धता का सम्मान करती है। गौतम अडानी ने कहा कि यह एक ऐसी कहानी है जो हमारे पूर्वजों को जो कुछ भी पता था उसे उस भविष्य से जोड़ती है जिसे हम बनाना चाहते हैं। हमें अपने सभी कार्यों में आने वाली पीढ़ी के लिए सपने गढ़ते समय अपने पूर्वजों की समझ का सम्मान करना चाहिए।

End of Feed