बिजनेस

HPCL Share Target: 32% रिटर्न दे सकता है हिंदुस्तान पेट्रोलियम का शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदारी की सलाह

HPCL Share Target: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एचपीसीएल को 625 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है, जबकि इसका मौजूदा मार्केट रेट 472.20 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से टार्गेट प्राइस तक जाने में 32 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

Image

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • HPCL में खरीदारी की सलाह
  • 32% रिटर्न दे सकता है शेयर
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी खरीदारी की सलाह

HPCL Share Target: हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) एक सरकारी महारत्न कंपनी है। ये एक लिस्टेड कंपनी है, जिसका शेयर मंगलवार को बीएसई पर 472 रु पर बंद हुआ। आज कंपनी के शेयर में कमजोरी आई। 473.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 469.80 रु पर खुलने के बाद एचपीसीएल का शेयर कारोबार के दौरान 477.70 रु तक ऊपर गया, जबकि नीचे की ओर 463.45 रु तक फिसला। अंत में ये 1.25 रु या 0.30 फीसदी की कमजोरी के साथ 472.20 रु पर बंद हुआ। आगे ये शेयर अच्छा रिटर्न दे सकता है। आगे जानिए कितना है शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एचपीसीएल को 625 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है, जबकि इसका मौजूदा मार्केट रेट 472.20 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से टार्गेट प्राइस तक जाने में 32 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

6 महीनों में दिया दमदार रिटर्न

  • 6 महीनों में एचपीसीएल के शेयर ने 84.16 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 2024 में अब तक ये 18 फीसदी मजबूत हुआ है
  • एक महीने में ये 10.88 फीसदी नीचे फिसला है
  • बीते 5 दिनों में ये शेयर 4.2 फीसदी मजबूत हुआ है

लार्ज कैप कंपनी है एचपीसीएल

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, गैस और पेट्रोलियम क्षेत्र में एक्टिव है। इसे साल 1952 में शुरू किया गया था। ये एक लार्ज कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 66,955.48 करोड़ रुपये है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article