OpenAI To Sell Shares: ओपनएआई (OpenAI) मौजूदा कर्मचारियों के शेयरों को 86 बिलियन डॉलर (7.15 लाख करोड़ रु) की वैल्यूएशन पर बेचने के लिए बातचीत कर रही है। ओपनएआई ने ही चैटजीपीटी (ChatGPT) को डेवलप किया है। ये एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप है। ओपनएआई संभावित निवेशकों के साथ ट्रांजेक्शन पर बातचीत कर रही है, जिसे टेंडर ऑफर के नाम से जाना जाता है।
OpenAI शेयर बेचने की तैयारी में है
हो सकता है डील में बदलाव
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ओपनएआई अपने शेयर बेचने की तैयारी में है। कंपनी ने शेयरों के एलॉटमेंट को फाइनल रूप नहीं दिया है और शर्तें अभी भी बदल सकती हैं। माइक्रोसॉफ्ट के पास ओपनएआई की 49 फीसदी हिस्सेदारी है।
दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएबल कंपनियों में से एक
इसके सीईओ हैं सैम ऑल्टमैन और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन हैं। 86 अरब डॉलर पर यह स्ट्राइप (Stripe) और चीनी ऑनलाइन रिटेलर शीन (Shein) को पछाड़कर दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएबल क्लोजली हेल्ड कंपनियों में से एक बन जाएगी। हालांकि यह एलन मस्क की स्पेसएक्स और टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस से पीछे रहेगी।
1 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू
ब्लूमबर्ग की अगस्त में आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 1 बिलियन डॉलर (8322 करोड़ रु) का सालाना रेवेन्यू जनरेट करने के रास्ते पर है, क्योंकि कंपनियां टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं।
पिछले महीने आई वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार ओपनएआई संभावित तौर पर शेयरों की बिक्री करने की सोच रही थी, जिसमें स्टार्टअप की वैल्यू 80 बिलियन डॉलर से 90 बिलियन डॉलर तक आंकी गई थी।
