बिजनेस

OpenAI बेचेगी अपने शेयर, 7.15 लाख करोड़ रु की वैल्यू पर हिस्सेदारी बेचने के लिए कर रही बातचीत

OpenAI To Sell Shares: ओपनएआई अपने शेयर बेचने की तैयारी में है। कंपनी ने शेयरों के एलॉटमेंट को फाइनल रूप नहीं दिया है और शर्तें अभी भी बदल सकती हैं। माइक्रोसॉफ्ट के पास ओपनएआई की 49 फीसदी हिस्सेदारी है।

Image

OpenAI शेयर बेचने की तैयारी में है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ओपनएआई बेचेगी शेयर
  • 86 बिलियन डॉलर की वैल्यूएशन पर बेचेगी शेयर
  • चैटजीपीटी किया है डेवलप

OpenAI To Sell Shares: ओपनएआई (OpenAI) मौजूदा कर्मचारियों के शेयरों को 86 बिलियन डॉलर (7.15 लाख करोड़ रु) की वैल्यूएशन पर बेचने के लिए बातचीत कर रही है। ओपनएआई ने ही चैटजीपीटी (ChatGPT) को डेवलप किया है। ये एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप है। ओपनएआई संभावित निवेशकों के साथ ट्रांजेक्शन पर बातचीत कर रही है, जिसे टेंडर ऑफर के नाम से जाना जाता है।

हो सकता है डील में बदलाव

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ओपनएआई अपने शेयर बेचने की तैयारी में है। कंपनी ने शेयरों के एलॉटमेंट को फाइनल रूप नहीं दिया है और शर्तें अभी भी बदल सकती हैं। माइक्रोसॉफ्ट के पास ओपनएआई की 49 फीसदी हिस्सेदारी है।

दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएबल कंपनियों में से एक

इसके सीईओ हैं सैम ऑल्टमैन और प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन हैं। 86 अरब डॉलर पर यह स्ट्राइप (Stripe) और चीनी ऑनलाइन रिटेलर शीन (Shein) को पछाड़कर दुनिया की सबसे अधिक वैल्यूएबल क्लोजली हेल्ड कंपनियों में से एक बन जाएगी। हालांकि यह एलन मस्क की स्पेसएक्स और टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस से पीछे रहेगी।

1 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू

ब्लूमबर्ग की अगस्त में आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 1 बिलियन डॉलर (8322 करोड़ रु) का सालाना रेवेन्यू जनरेट करने के रास्ते पर है, क्योंकि कंपनियां टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं।

पिछले महीने आई वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार ओपनएआई संभावित तौर पर शेयरों की बिक्री करने की सोच रही थी, जिसमें स्टार्टअप की वैल्यू 80 बिलियन डॉलर से 90 बिलियन डॉलर तक आंकी गई थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article