सऊदी अरब और ओपेक ने की तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दिख सकता है असर

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 3, 2023, 11:11 AM IST

OPEC Plus announced Oil Production cut: सऊदी अरब और ओपेक प्लस देशों ने अगले महीने से कच्चे तेल के उत्पादन में हर दिन लगभग 1.16 मिलियन बैरल की कटौती करने की घोषणा की है। सऊदी अरब ने कहा है कि वह मई से 2023 के अंत तक कच्चे तेल के प्रोडक्शन में हर 5 लाख बैरल की कटौती करेगा। सऊदी अरब के इस कदम से तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। यही नहीं रियाद और अमेरिका के रिश्तों में तनाव होने की भी आशंका है।

OPEC Plus Announced Oil Production cut: भारत समेत दुनिया के तमाम देशों में कच्चे तेल की कीमतें पर असर दिख सकता है। सऊदी अरब और ओपेक प्लस (OPEC Plus) देशों ने अगले महीने से कच्चे तेल के उत्पादन में हर दिन लगभग 1.16 मिलियन बैरल की कटौती करने की घोषणा की है। सऊदी अरब ने कहा है कि वह मई से 2023 के अंत तक कच्चे तेल के प्रोडक्शन में हर 5 लाख बैरल की कटौती करेगा। सऊदी अरब के इस कदम से तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं। यही नहीं रियाद और अमेरिका के रिश्तों में तनाव होने की भी आशंका है। बता दें यूक्रेन-रूस के युद्ध के चलते ही पूरी दुनिया महंगाई का सामना कर रही है।

OPEC Plus announced Oil Production cut

OPEC: यूक्रेन-रूस के युद्ध के चलते ही पूरी दुनिया महंगाई का सामना कर रही है।

फैसले के बाद वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में तेजी

End of Feed