बिजनेस

ONGC Dividend: ONGC इस दिन करेगी डिविडेंड पेमेंट का ऐलान! नोट कर लें डेट

ONGC Dividend Payment Date: ONGC का मार्केट कैप (28 अगस्त 2024 तक) 4,12,192.85 करोड़ रुपये था। इसके शेयरों में पिछले 2 हफ्ते में 0.24 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, ये शेयर पिछले एक महीने में 1.09 फीसदी तक गिरा है। तीन महीने में शेयर में 19.43 फीसदी की तेजी आई है। छह महीने में भी इस शेयर में 23.48 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Image

ONGC डिविडेंड।

Photo : Times Now Digital

ONGC Dividend Payment Date: सरकारी ऑयल कंपनी Oil And Natural Gas Corporation (ONGC) ने वित्त वर्ष 2024 के बंपर डिविडेंड की घोषणा की थी। कंपनी ने इस बार भी प्रत्येक शेयर पर 2.50 का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 23 अगस्त 2024 थी, लेकिन अब निर्धारित शेयर धारकों को डिविडेंड पेमेंट करने की बारी है। इस पेमेंट डेट पर मंजूरी के लिए कंपनी ने 31वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 30 अगस्त 2024 को बुलाई है।

ONGC AGM

कंपनी अपने सदस्यों को वार्षिक आम बैठक की सूचना में कारोबारी फैसलों पर अपना वोट डालने के लिए रिमोट ई-वोटिंग सुविधा प्रदान करेगी। ये रिमोट ई-वोटिंग सुविधा 29 अगस्त 2024 यानी गुरुवार के दिन उपलब्ध किया जाएगा।

ONGC dividend 2024, Record Date

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 5 रुपये वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 2.50 रुपये का फाइनल डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 23 अगस्त, 2024 को 'रिकॉर्ड डेट' के रूप में तय किया है। यदि वार्षिक आम बैठक में डिविडेंड को मंजूरी मिल जाती है, तो इसकी घोषणा की तारीख से 30 दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर सदस्यों को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।"

ONGC Share Price

ONGC Limited का स्टॉक बुधवार लाल निशान पर कारोबार करता नजर आया। स्टॉक में करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ इसका भाव 328 रुपये प्रति शेयर के आसपास रहा। ये शेयर सुबह 329 रुपये के भाव पर खुला था। जबकि शेयर का पिछला बंद भाव 328 रुपये प्रति शेयर था। इस शेयर ने आज एक दिन में 330 रुपये का हाई बनाया। तो वहीं, एक टाइम पर शेयर ने 324 रुपये के निचले भाव पर भी कारोबार किया।

ONGC Share Price History

ONGC का मार्केट कैप (28 अगस्त 2024 तक) 4,12,192.85 करोड़ रुपये था। इसके शेयरों में पिछले 2 हफ्ते में 0.24 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, ये शेयर पिछले एक महीने में 1.09 फीसदी तक गिरा है। तीन महीने में शेयर में 19.43 फीसदी की तेजी आई है। छह महीने में भी इस शेयर में 23.48 फीसदी का रिटर्न दिया है।

ये शेयर 1 साल में 87.07 फीसदी चढ़ा है। वहीं, दो साल और तीन साल में शेयर में क्रमशः 139.77 फीसदी और 181.49 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पांच साल में इस शेयर ने निवेशकों को 170.45 फीसदी का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article