अंडमान में तेल का खजाना! ONGC-BP की डील से खुलेगा भारत की $20 ट्रिलियन इकॉनमी का रास्ता

अंडमान, सौराष्ट्र, बंगाल और महानदी जैसे अपतटीय क्षेत्रों में स्ट्रैटिग्राफिक कुओं की खुदाई के जरिए इस संभावित खजाने की तलाश शुरू की जा रही है। यह साझेदारी न सिर्फ ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि इससे भारत को $20 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने की राह में भी जबरदस्त मदद मिल सकती है।

अंडमान की गहराइयों में छुपे तेल और गैस के खजाने की तलाश अब तेज होने जा रही है। देश की प्रमुख तेल कंपनी ओएनजीसी (ONGC) और ब्रिटेन की ऊर्जा दिग्गज बीपी (BP) ने हाथ मिलाकर भारत के समुद्री क्षेत्रों में तेल और गैस खोज की एक ऐतिहासिक पहल शुरू की है। यह साझेदारी न सिर्फ ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि इससे भारत को $20 ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने की राह में भी जबरदस्त मदद मिल सकती है। अंडमान, सौराष्ट्र, बंगाल और महानदी जैसे अपतटीय क्षेत्रों में स्ट्रैटिग्राफिक कुओं की खुदाई के जरिए इस संभावित खजाने की तलाश शुरू की जा रही है, जो भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई उड़ान दे सकता है।

oil and gas

Pic credit: iStock

तेल की खोज

सरकारी तेल कंपनी ओएनजीसी (ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन) ने ब्रिटेन की दिग्गज ऊर्जा कंपनी बीपी (British Petroleum) के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी का मकसद भारत के चार समुद्री क्षेत्रों अंडमान, महानदी, सौराष्ट्र और बंगाल बेसिन में तेल और गैस के संभावित भंडार की खोज करना है।

End of Feed