ONGC ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का किया ऐलान; कब और कितना पैसा बैंक खाते में आएगा?

ONGC Dividend Record Date : ONGC ने निवेशकों को राहत देते हुए डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी प्रति शेयर ₹1.25 का फाइनल डिविडेंड देगी, जो योग्य निवेशकों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर होगा। लगातार डिविडेंड देने के इतिहास और लंबे समय में बेहतर रिटर्न के चलते ONGC निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है।

ONGC Dividend Record Date: सरकारी तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी (Oil and Natural Gas Corporation) ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है, यानी अब यह तय हो गया है कि किस तारीख को जिनके पास ONGC के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का फायदा मिलेगा।

ONGC Record Date

ONGC Record Date (Pic Credit: iStock)

रिकॉर्ड डेट क्या है?

ONGC ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया कि डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर 2025 रखी गई है। इसका मतलब है कि अगर आप इस तारीख तक कंपनी के शेयरधारक रहते हैं, तो आपको डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

End of Feed