बिजनेस

ONGC ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का किया ऐलान; कब और कितना पैसा बैंक खाते में आएगा?

ONGC Dividend Record Date : ONGC ने निवेशकों को राहत देते हुए डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी प्रति शेयर ₹1.25 का फाइनल डिविडेंड देगी, जो योग्य निवेशकों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर होगा। लगातार डिविडेंड देने के इतिहास और लंबे समय में बेहतर रिटर्न के चलते ONGC निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है।

Image

ONGC Record Date (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

ONGC Dividend Record Date: सरकारी तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी (Oil and Natural Gas Corporation) ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है, यानी अब यह तय हो गया है कि किस तारीख को जिनके पास ONGC के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड का फायदा मिलेगा।

रिकॉर्ड डेट क्या है?

ONGC ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में बताया कि डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 4 सितंबर 2025 रखी गई है। इसका मतलब है कि अगर आप इस तारीख तक कंपनी के शेयरधारक रहते हैं, तो आपको डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

कितना मिलेगा डिविडेंड?

ONGC ने मई 2025 में 1.25 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की थी। अगर आपके पास कंपनी के 100 शेयर हैं, तो आपको 125 रुपये का डिविडेंड मिलेगा, जो सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होगा।

शेयर का मौजूदा हाल

ONGC का शेयर हाल ही में थोड़ी गिरावट के साथ ₹236.85 पर बंद हुआ। बीते एक साल में इस शेयर का न्यूनतम स्तर ₹205 और अधिकतम ₹344.60 रहा है। कंपनी का मार्केट कैप इस समय लगभग ₹2.97 लाख करोड़ है।

कितना रिटर्न मिला?

  • 1 साल में: शेयर ने दिया -30.69% का निगेटिव रिटर्न
  • 3 साल में: रिटर्न रहा +71.13%
  • 5 साल में: जबरदस्त रिटर्न +202.10%

डिविडेंड देने में भी आगे ONGC

ONGC लगातार डिविडेंड देती आ रही है। पिछले एक साल में कंपनी ने कई बार डिविडेंड बांटा है। ONGC डिविडेंड देने के मामले में भी काफी सक्रिय रही है। पिछले एक साल के दौरान कंपनी ने 23 अगस्त 2024 को ₹2.50 प्रति शेयर, 19 नवंबर 2024 को ₹6 प्रति शेयर और 7 फरवरी 2025 को ₹5 प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है।

निवेशकों के लिए क्या करें?

अगर आप डिविडेंड का फायदा लेना चाहते हैं, तो 4 सितंबर से पहले ONGC के शेयर खरीद सकते हैं। इसके बाद डिविडेंड सीधे आपके खाते में आएगा। साथ ही, अगर आप लॉन्ग टर्म निवेशक हैं, तो यह स्टॉक डिविडेंड के साथ अच्छा रिटर्न भी दे सकता है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article