बिजनेस

₹100 से कम के इस स्टॉक में 3% की तेजी! ₹261 करोड़ की डील से चमके शेयर

One Point One Solutions के शेयर ₹261 करोड़ की अधिग्रहण डील के बाद 3% तक चढ़ गए। यह अधिग्रहण कंपनी के हेल्थकेयर और वित्तीय सेवाओं में विस्तार को दर्शाता है। कंपनी Q1FY26 तक इस डील को पूरा करने की योजना बना रही है। निवेशकों को इस स्मॉल-कैप स्टॉक के दीर्घकालिक लाभ पर नजर रखनी चाहिए।

Image

One Point One Solutions share price, small cap stock under ₹100, One Point One Solutions acquisition

KEY HIGHLIGHTS
  • ₹261 करोड़ के अधिग्रहण से हेल्थकेयर और वित्तीय सेवाओं में कंपनी की पकड़ मजबूत होगी।
  • बेलीज, कनाडा, UAE, और भारत में विस्तार से नए बाजारों तक पहुंच मिलेगी।
  • पिछले 3 साल में 325% मल्टीबैगर रिटर्न देने के बावजूद, 1 साल में 14% की गिरावट।

स्मॉल-कैप स्टॉक One Point One Solutions के शेयरों में गुरुवार को 3% की तेजी देखी गई। यह उछाल कंपनी द्वारा एक ₹261 करोड़ के अधिग्रहण की घोषणा के बाद आया। कंपनी ने एक गैर-बाध्यकारी टर्म शीट (Non-binding Term Sheet) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत वह भारत स्थित बिजनेस प्रोसेस कंसल्टिंग और मैनेजमेंट (BPCM) कंपनी का अधिग्रहण करेगी।

इस अधिग्रहण से One Point One Solutions की सेवा क्षमताएं बढ़ेंगी। इसका मुख्य फोकस हेल्थकेयर और वित्तीय सेवाओं पर होगा। Q1FY26 तक ड्यू डिलिजेंस प्रक्रिया पूरी करने की योजना है।

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षय छाबड़ा ने कहा कि "यह अधिग्रहण हमारी विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हमें हेल्थकेयर और वित्तीय सेवाओं में नए अवसर प्रदान करेगा।"

अंतरराष्ट्रीय विस्तार से मिलेगा फायदा!

अधिग्रहण के बाद One Point One Solutions की पहुंच बेलीज, कनाडा, UAE और भारत जैसे बाजारों तक बढ़ेगी। इससे कंपनी की ग्लोबल BPM इंडस्ट्री में स्थिति और मजबूत होगी। कंपनी के अनुसार, इस डील से कर्मचारियों और निवेशकों को भी फायदा होगा।

One Point One Solutions शेयर परफॉर्मेंस

पिछले 1 साल में 14% गिरावट देखने को मिली है। इसने 3 साल में 325% मल्टीबैगर रिटर्न रिटर्न दिया है। गुरुवार One Point One Solutions का शेयर ₹55.45 तक चढ़ा, यह ₹54.87 पर ट्रेड कर रहा था।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article