Stock market today: हफ्तेभर की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 76.27 अंकों की गिरावट के साथ 76,968.02 पर खुला, जबकि निफ्टी 23,401.85 पर खुला। हालांकि, बाजार खुलने के तुरंत बाद ही गिरावट और ज्यादा देखने् को मिली। सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा गिरकर 76,675.62 तक पहुँच गया, वहीं निफ्टी में भी 100 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली, यह लगभग 23,406.60 के आस-पास रहा।
शेयर बाजार में आज गिरावट
इस गिरावट को बाजार में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि मंगलवार से अब तक बाजार में लगातार तेजी देखी जा रही थी। सोमवार को हॉलिडे की वजह से ट्रेडिंग नहीं हुई थी। आज का दिन हफ्ते का अंतिम ट्रेडिंग दिन भी है, क्योंकि 18 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।
टॉप गिरावट और बढ़त वाले शेयर
निफ्टी पर विप्रो, टेक महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, इंफोसिस, टाटा स्टील में गिरावट रही, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज लैब्स, श्रीराम फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल्स, सिप्ला बढ़त में रहे। फार्मा को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिसमें आईटी इंडेक्स 2 प्रतिशत नीचे है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं।
इंफोसिस, जियो फाइनेंशियल आज करेंगे कमाई की घोषणा
इंफोसिस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा एलेक्सी, महिंद्रा ईपीसी इरिगेशन, इंडोसोलर और नेशनल स्टैंडर्ड (इंडिया) 17 अप्रैल को अपनी तिमाही आय जारी करेंगे।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
