बिजनेस

Stock market today: गुड फ्राइडे से पहले अंतिम ट्रेडिंग दिन पर सेंसेक्स 300 अंक और निफ्टी 100 अंक से ज्यादा टूटा

Stock market today: गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने गिरावट के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स में 300 अंकों और निफ्टी में 100 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट सप्ताह भर की तेजी के बाद आई है और आज का दिन हफ्ते का आखिरी ट्रेडिंग सेशन भी है क्योंकि कल गुड फ्राइडे की छुट्टी है। सप्ताह भर की तेजी के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 300 अंक और निफ्टी 100 अंक से अधिक टूटा। जानें क्या है इसकी वजह।

Image

शेयर बाजार में आज गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सेंसेक्स 76,968.02 पर खुला, फिर गिरकर 76,675.62 तक पहुंचा
  • निफ्टी 23,401.85 से गिरकर लगभग 23,406.60 तक पहुंचा
  • 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा

Stock market today: हफ्तेभर की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजारों ने गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स 76.27 अंकों की गिरावट के साथ 76,968.02 पर खुला, जबकि निफ्टी 23,401.85 पर खुला। हालांकि, बाजार खुलने के तुरंत बाद ही गिरावट और ज्यादा देखने् को मिली। सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा गिरकर 76,675.62 तक पहुँच गया, वहीं निफ्टी में भी 100 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली, यह लगभग 23,406.60 के आस-पास रहा।

इस गिरावट को बाजार में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है, क्योंकि मंगलवार से अब तक बाजार में लगातार तेजी देखी जा रही थी। सोमवार को हॉलिडे की वजह से ट्रेडिंग नहीं हुई थी। आज का दिन हफ्ते का अंतिम ट्रेडिंग दिन भी है, क्योंकि 18 अप्रैल (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे।

टॉप गिरावट और बढ़त वाले शेयर

निफ्टी पर विप्रो, टेक महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, इंफोसिस, टाटा स्टील में गिरावट रही, जबकि आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज लैब्स, श्रीराम फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल्स, सिप्ला बढ़त में रहे। फार्मा को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिसमें आईटी इंडेक्स 2 प्रतिशत नीचे है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहे हैं।

इंफोसिस, जियो फाइनेंशियल आज करेंगे कमाई की घोषणा

इंफोसिस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा एलेक्सी, महिंद्रा ईपीसी इरिगेशन, इंडोसोलर और नेशनल स्टैंडर्ड (इंडिया) 17 अप्रैल को अपनी तिमाही आय जारी करेंगे।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article