Elon Musk 13th child: एलन मस्क के 13वें बच्चे की सच्चाई आई सामने, इस महिला का सनसनीखेज दावा-'मस्क मेरे बच्चे के पिता'

Elon Musk 13th child Claim: एशले सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि उन्होंने पांच महीने पहले एलन मस्क के 13वें बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने यह जानकारी पहले गुप्त रखी थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के चलते इसे सार्वजनिक किया। एलन मस्क ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, सिर्फ हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशले सेंट क्लेयर ने दावा किया कि एलन मस्क उनके बच्चे के पिता हैं।
  • सुरक्षा और गोपनीयता के कारण उन्होंने यह खबर छुपाई थी।
  • एलन मस्क ने सीधे कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, केवल एक हंसने वाला इमोजी पोस्ट किया।

Elon Musk 13th child Claim: अमेरिकी लेखक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एशले सेंट क्लेयर ने दावा किया है कि उन्होंने एलन मस्क के 13वें बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने 14 फरवरी 2025 को X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। सेंट क्लेयर ने लिखा, "पांच महीने पहले, मैंने एक बच्चे को जन्म दिया। एलन मस्क इसके पिता हैं। मैंने पहले इस बात को छुपाकर रखा था ताकि मेरे बच्चे की गोपनीयता और सुरक्षा बनी रहे, लेकिन हाल के दिनों में यह स्पष्ट हो गया कि टैब्लॉइड मीडिया इसे उजागर करने वाला है, इसलिए मैंने यह कदम अब उठाया है।"

elon-musk-13th-child-ashley-st-clair-news

एलन मस्क के पहले से 12 बच्चे हैं।

एशले सेंट क्लेयर कौन हैं?

एशले सेंट क्लेयर एक जानी-मानी रूढ़िवादी राजनीतिक टिप्पणीकार और मीडिया शख्सियत हैं। उन्होंने ‘Elephants Are Not Birds’ नामक बच्चों की पुस्तक लिखी है, जिसे BRAVE Books ने प्रकाशित किया है। वह कई बार प्रमुख रूढ़िवादी हस्तियों के साथ देखी गई हैं। हाल ही में, वह डोनाल्ड ट्रंप के 2017 के उद्घाटन समारोह की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर फिर से सक्रिय हुईं।

End of Feed