बिजनेस

Oil Marketing Companies Stocks: BPCL या फिर HPCL! किस शेयर में है कमाई का मौका?

Oil Marketing Companies Stocks: शेयर मार्केट एक्सपर्ट किरण ने ET Now Swadesh के खास शो में बताया कि BPCL के शेयर काफी प्रोमिशिंग लग रहा, लेकिन BPCL के शेयर में लगातार लोवर टॉप और लोवर बॉटम बना है। वहीं HPCL स्टॉक अपने सपोर्ट के आस-पास ट्रेड कर रहा है।

Image

HPCL Share Price Target

Photo : Times Now Digital

Oil Marketing Companies Stocks: Oil Marketing Companies में निवेश करना है तो ये खबर आपके काम आने वाली है। HPCL, BPCL, IOCL इन तीनों ही स्टॉक में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में जिन इन स्टॉक की रणनीति आगे कैसी होनी चाहिए। ET Now Swadesh के खास शो में आए शेयर मार्केट एक्सपर्ट ने दी है। जिन भी निवेशकों ने इस स्टॉक में निवेश किया है वह यहां जानकारी ले सकते हैं।

एक्सपर्ट की राय

शेयर मार्केट एक्सपर्ट किरण ने ET Now Swadesh के खास शो में बताया कि BPCL के शेयर काफी प्रोमिशिंग लग रहा, लेकिन BPCL के शेयर में लगातार लोवर टॉप और लोवर बॉटम बना है। वहीं HPCL स्टॉक अपने सपोर्ट के आस-पास ट्रेड कर रहा है। HPCLऔर BPCL न्यूज की वजह से इन दोनों ही स्टॉक को आगे आने वाले समय में और भी लोवर लेवल देखने को मिल सकता है।

अगर कोई न्यूज के चलते रिस्की बेट लेना चाहे तो BPCL ले सकता है। BPCL के लिए 320 का स्टॉप लॉस रहेगा। वहीं 320 रुपए का लेवल नहीं टूटता तो यहां से रिवलसल पैटर्न देखने को मिलेगा। फिलहाल अभी के लिए रिवलसल पैटर्न नहीं बना है। ऐसे में 320 का स्टॉप लॉस लगाते हुए समझदारी से इसकी खरीदारी करें।

यहां देखें पूरी वीडियो

HPCL Share Price Today

HPCL Share में गुरुवार को 2.21 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद स्टॉक 398.30 पर गिरावट के साथ बंद हुआ है।

BPCL Share Price Today

BPCL शेयर में गुरुवार को 3.42 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 324.40 पर गिरावट के साथ बंद हुआ। कल इन शेयरों की क्लोजिंग 335.90 पर हुई थी। वहीं इन शेयरों की आज ऑप्निंग 336.60 पर हुई है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article