ऑयल इंडिया को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का 'ऊर्जा भंडार', केंद्रीय मंत्री ने वीडियो शेयर कर दी बधाई

यह गैस भंडार अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट (East Coast) से करीब 15 किलोमीटर दूर, समुद्र में 355 मीटर की गहराई पर मिला है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी और ऑयल इंडिया की टीम को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी।

भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा और देश में ही इसका उत्पादन बढ़ाने के मोर्चे पर एक बहुत बड़ी खबर समाने आई है। देश की दिग्गज सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान सागर के गहरे पानी में प्राकृतिक गैस (Natural Gas) खोजने में बड़ी सफलता मिली है।

natural gas reserve

अंडमान में गैस भंडार मिलने पर केंद्रीय मंत्री ने ऑयल इंडिया को दी बधाई।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी और ऑयल इंडिया की टीम को इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी। आपको बता दें भारत सरकार पिछले काफी समय से गहरे समुद्र में तेल और गैस की खोज का अभियान चला रही है, और यह नई कामयाबी इस अभियान को एक नई और मजबूत दिशा देगी। यह सलफलता भारत को गैस भंडार में आत्म निर्भर बनाने में भी बड़ी मदद करने वाली है।

End of Feed