दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी पर जासूसी का साया, CEO के रिश्ते से क्यों मचा हड़कंप?

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia के CEO जेनसन हुआंग विवादों में घिर गए हैं। उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा एक मामला अब जासूसी और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ गया है, जिससे हड़कंप मचा है।

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में शामिल Nvidia के CEO जेनसन हुआंग इन दिनों विवादों में हैं। उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा मामला अब चीन की कथित जासूसी और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ गया है। इस मामले में कंपनी ने भी जांच शुरू कर दी है। अमेरिकी कंपनी Nvidia के 63 वर्षीय CEO जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी से बेवफाई करने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को ईमेल भेजकर अपनी पत्नी, बच्चों और सहकर्मियों से माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि उनके इस कदम से परिवार को दुख पहुंचा है और इसके लिए उनके पास कोई बहाना नहीं है। हालांकि, इस पूरे मामले ने तब ज्यादा गंभीर रूप ले लिया, जब उनका नाम सिंगापुर की कंपनी Megaspeed की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी एलिस हुआंग से जुड़ने लगा।

Nvidia Spy Case

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी पर जासूसी का साया

क्या है मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी Ministry of State Security के लिए काम कर रही थीं। आरोप है कि वह जेनसन हुआंग के साथ अपने कथित करीबी रिश्ते का इस्तेमाल करके Nvidia से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल करना चाहती थीं। अमेरिकी अधिकारियों को आशंका थी कि इस जानकारी का इस्तेमाल चीन को एडवांस AI चिप्स और सेमीकंडक्टर तकनीक तक पहुंच दिलाने के लिए किया जा सकता है। खास बात यह है कि एलिस हुआंग और जेनसन हुआंग के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है।

End of Feed