बिजनेस

NTPC Share Price: NTPC में गिरावट के दौर में कहां खरीदें-बेचे, एक्सपर्ट से जानें शेयर प्राइस पर पूरी स्ट्रैटजी

NTPC Share Price: पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। पिछले 2 हफ्ते में कंपनी के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। कंपनी के शेयर में पिछले 1 महीने में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

Image

एनटीपीसी।

Photo : Times Now Digital

NTPC Share Price Strategy: एनटीपीसी (NTPC Ltd) के शेयरों पर एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है। ET Now Swadesh के खास शो में दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट ने इस स्टॉक में निवेश की स्ट्रैटजी बताई है, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

NTPC Share Price Strategy: एक्सपर्ट से जानें स्ट्रैटजी

ET Now Swadesh के खास शो में दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक मार्केट में करेक्शन का फायदा उठाया जा सकता है। इस स्टॉक को करेक्शन में थोड़ा-थोड़ा खरीदना चाहिए। मार्केट एक्सपर्ट ने इस Stock को हर 3-5 फीसदी की गिरावट के बाद खरीदने की राय दी है। उन्होंने इस स्टॉक में लंबे समय तक निवेशित रहने की राय दी है।

Watch Video: यहां देखें पूरा वीडियो-

NTPC Share Price History

BSE के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में कंपनी के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। पिछले 2 हफ्ते में कंपनी के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। कंपनी के शेयर में पिछले 1 महीने में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। अपने निवेशकों को इस स्टॉक ने पिछले 1 साल में 62 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस स्टॉक ने निवेशकों को पिछले 2 साल में करीब 133 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप (9 सितंबर 2024 तक) करीब 3,77,733.63 करोड़ रुपये है।

NTPC Dividend History

NTPC ने फरवरी में 2.25 रुपये और अगस्त में 3.25 रुपये का डिविडेंड दिया। पिछले साल सरकारी कंपनी ने 3 बार डिविडेंड की घोषणा की थी। इसमें फरवरी में 4.25 रुपये, अगस्त में 3 रुपये और नवंबर में 2.25 रुपये का डिविडेंड शामिल है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article