एनटीपीसी की बिजली उत्पादन क्षमता 88 गीगावाट के पार, सोलर एनर्जी का योगदान बढ़ा

एनटीपीसी देश की कुल बिजली जरूरतों का लगभग एक-चौथाई हिस्सा पूरा करता है। कंपनी के पास अभी 85 गीगावाट से ज्यादा की क्षमता है और लगभग 30.9 गीगावाट नई क्षमता पर काम चल रहा है। इसमें 13.3 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता भी शामिल है।

सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी ने गुजरात और राजस्थान में अपने सोलर प्रोजेक्ट्स के जरिए 359.58 मेगावाट नई बिजली क्षमता जोड़ी है। इसके साथ ही समूह की कुल कमर्शियल बिजली क्षमता 85.5 गीगावाट (85,541 मेगावाट) से ज्यादा हो गई है। एनटीपीसी के एक बयान के अनुसार, अतिरिक्त बिजली उत्पादन क्षमता में एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड की गुजरात स्थित 1,255 मेगावाट की खावड़ा-1 सोलर पीवी प्रोजेक्ट से 243.66 मेगावाट, राजस्थान के नोख सोलर पीवी प्रोजेक्ट से 78 मेगावाट, और गुजरात के एक अन्य सोलर प्रोजेक्ट से 37.92 मेगावाट बिजली शामिल है।

NTPC

एनटीपीसी ने साल 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा बनाने का लक्ष्य रखा है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

यह सभी परियोजनाएं एनटीपीसी की सहयोगी कंपनियों द्वारा चलाई जा रही हैं। इसके साथ ही, एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित कमर्शियल क्षमता 85,541 मेगावाट (85.541 गीगावाट) तक पहुंच गई है।

End of Feed