विदेशी निवेशकों को लुभाने की तैयारी, Nifty India FPI 150 में होगी ऑप्शन ट्रेडिंग, मंथली एक्सपायरी

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए NSE ने Nifty India FPI 150 इंडेक्स में फ्यूचर एंड ऑप्शन (F&O) ट्रेडिंग शुरू करने का फैसला किया है। यह डेरिवेटिव ट्रेडिंग 12 अगस्त से शुरू होगी।

Nifty India FPI 150 F&O Trading : भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए NSE ने अपने Nifty India FPI 150 Index में डेरिवेटिव्ज लॉन्च करने का फैसला किया है। NSE को इसके लिए बाजार नियामक SEBI से मंजूरी मिल गई है। NSE की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यह प्रोडक्ट 12 अगस्त, 2026 से शुरू होगा। बाजार के जानकारों का मानना है कि इससे विदेशी निवेशकों को भारतीय शेयर बाजार में जोखिम संभालने का बेहतर विकल्प मिलेगा।

Nifty India FPI 150

विदेशी निवेशकों के लिए हेजिंग होगी आसान

NSE के मुताबिक Nifty India FPI 150 Index पर फ्यूचर्स और ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च किए जा रहे हैं। एक्सचेंज इस इंडेक्स के लिए तीन मंथली फ्यूचर्स और ऑप्शंस कॉन्ट्रैक्ट उपलब्ध कराएगा। ये सभी कॉन्ट्रैक्ट कैश सेटल्ड होंगे और हर महीने के आखिरी मंगलवार को एक्सपायर होंगे।

End of Feed