NSE New Office: ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के लिए मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में ऑफिस स्पेस का डिजाइन और प्रबंधन करेगी। ये ऑफिस 1.65 लाख वर्ग फुट में फैला होगा। ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड ने मंगलवार को बयान में कहा कि इसने “मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में अडानी इंस्पायर में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के लिए लगभग 1.65 लाख वर्ग फुट में फैली दो मंजिलों के लिए सर्विस एग्रीमेंट किया है।”
BKC में खुलेगा एनएसई का नया ऑफिस
ये भी पढ़ें -
डिजाइन, निर्माण और प्रबंधन करेगी
ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस लिमिटेड के बयान के अनुसार, ऑफिस एनएसई के लिए जगह का डिजाइन, निर्माण और प्रबंधन भी करेगी। यह साझेदारी ग्राहकों की व्यावसायिक जरूरतों और कर्मचारियों के लिए क्वालिटी वाले ऑफिस स्पेस सॉल्यूशन प्रदान करने की कंपनी की क्षमता को प्रदर्शित करती है।
ऑफिस पहले से ही 10 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग ‘अडानी इंस्पायर’ में एक को-वर्किंग सेंटर को ऑपरेट करती है।
कंपनी ने किया अपना विस्तार
इस नए सौदे के बाद कंपनी ने दो अतिरिक्त केंद्रों के साथ अपना विस्तार किया है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अमित रमानी ने कहा, “हमें एनएसई को अपने ग्राहक के रूप में स्वागत करने पर गर्व है... यह सहयोग... विविध उद्योगों के ग्राहकों की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।” (इनपुट - भाषा)
