बिजनेस

Fraud alert: एनएसई क्लियरिंग ने निवेशकों, निपटान सदस्यों को फर्जी संदेशों के खिलाफ आगाह किया

fake messages Alert : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की शाखा एनएसई क्लियरिंग लिमिटेड ने निवेशकों और निपटान सदस्यों को फर्जी संदेशों के खिलाफ आगाह किया। दरअसल उसके लोगो और लेटरहेड के अनधिकृत उपयोग वाले फर्जी परिपत्र और पत्र प्रसारित किए जा रहे हैं। इन फर्जी परिपत्रों में व्यक्तिगत निवेशकों से उनके कथित रूप से जब्त किए गए निवेश खातों के लिए भुगतान करने को कहा गया है।

Image

फ्रॉड अलर्ट।

Photo : iStock

NSE Clearing cautions investors: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की शाखा एनएसई क्लियरिंग लिमिटेड ने रविवार को निवेशकों और निपटान सदस्यों को फर्जी संदेशों के खिलाफ आगाह किया। एनएसई क्लियरिंग ने एक परिपत्र में कहा कि उसके लोगो और लेटरहेड के अनधिकृत उपयोग वाले फर्जी परिपत्र और पत्र प्रसारित किए जा रहे हैं।

क्या है मामला

इन फर्जी परिपत्रों में व्यक्तिगत निवेशकों से उनके कथित रूप से जब्त किए गए निवेश खातों के लिए भुगतान करने को कहा गया है। एनएसई क्लियरिंग ने एक बयान में कहा कि ये फर्जी परिपत्र लोगों को धोखा देने के लिए तैयार किए गए हैं और वह इस तरह का अनुरोध करने के लिए कोई परिपत्र जारी नहीं करती है।

किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें

निवेशकों से इन भ्रामक पत्रों को नजरअंदाज करने और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने का आग्रह किया गया है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article