बिजनेस

NSE, BSE ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन पर लगाया जुर्माना

Power Grid Corp:पावर ग्रिड कॉरपोरेशन पर 5.42 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। यह जुर्माना कंपनी के निदेशक मंडल में एक महिला समेत जरूरी संख्या में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति नहीं करने पर लगाया गया।

Image

एनएसई और बीएसई ने अनुपालन नहीं करने पर 5,42,800 रुपये का जुर्माना लगाया है।

Photo : Twitter

Power Grid Corp: प्रमुख शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई ने सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन पर 5.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना कंपनी के निदेशक मंडल में एक महिला समेत जरूरी संख्या में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति नहीं करने पर लगाया गया।

पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने शेयर बाजार को बताया कि एनएसई और बीएसई ने अनुपालन नहीं करने पर 5,42,800 रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने बताया कि उसे 21 नवंबर, 2023 को एनएसई और बीएसई से सेबी (सूचीबद्धता बाध्यताएं और खुलासा जरूरत) के नियम 17(1) का अनुपालन न करने के संबंध में नोटिस मिला है।

इस प्रावधान के तहत जरूरी स्वतंत्र निदेशकों (एक महिला सहित) की अपेक्षित संख्या नहीं होने के कारण जुर्माना लगाया गया।

पावर ग्रिड ने कहा कि उसने इस नोटिस के जवाब में जुर्माने से छूट देने का अनुरोध किया है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article