बिजनेस

IPO Ahead: एनएसडीएल, स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी और जिंका लॉजिस्टिक्स को आईपीओ के लिए मिली सेबी की मंजूरी

NSDL IPO: नएसडीएल) को आईपीओ लाने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है। एनएसडीएल के अलावा, स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी और जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस को भी आईपीओ के जरिये धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

Image

इन कंपनियों को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिली।

Photo : iStock

NSDL IPO: अग्रणी डिपॉजिटरी नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। एनएसडीएल के अलावा, स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी और जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस को भी आईपीओ के जरिये धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

आईडीबीआई बैंक 2.22 करोड़ शेयर बेचेगी

सेबी के समक्ष दाखिल किए गए आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, एनएसडीएल का प्रस्तावित आईपीओ एनएसई, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी बैंक सहित शेयरधारकों द्वारा 5.72 करोड़ से अधिक शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके लिए कंपनी को 30 सितंबर को सेबी की मंजूरी मिली। बिक्री पेशकश के तहत, आईडीबीआई बैंक 2.22 करोड़ शेयर, एनएसई 1.80 करोड़ शेयर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 56.25 लाख शेयर और भारतीय स्टेट बैंक तथा एचडीएफसी बैंक 40-40 लाख शेयर बेचेंगे।

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी

स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी और जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस को क्रमशः एक और तीन अक्टूबर को सेबी से आईपीओ के लिए मंजूरी मिली। दोनों कंपनियों ने जुलाई, 2024 में सेबी के समक्ष आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। हैदराबाद स्थित स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी के 600 करोड़ रुपये के आईपीओ में 250 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें 1.84 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश भी शामिल है। इससे कुल 350 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। बेंगलुरु स्थित जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस का आईपीओ 550 करोड़ रुपये के नए शेयरों की पेशकश और प्रवर्तकों तथा निवेशक शेयरधारकों की 2.16 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश का संयोजन है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article