NSDL के 3,000 करोड़ रुपये के IPO पर लगी रोक, जानें क्या है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2023, 10:25 AM IST

NSDL IPO postponed by SEBI: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के प्रस्तावित 3,000 करोड़ रुपये के IPO को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने स्थगित कर दिया है।

NSDL IPO postponed by SEBI: नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के प्रस्तावित 3,000 करोड़ रुपये के IPO को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने स्थगित कर दिया है। न्यूज चैनल CNBC TV18 ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक SEBI ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के खिलाफ चल रही जांच के कारण यह फैसला किया है। NSDL ने बीते 7 जुलाई को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कराए थे। निमयों के मुताबिक, SEBI जब किसी IPO को स्थगित करता है, तो यह अवधि करीब 90 दिनों के लिए लागू होती है। बता दें कि NSDL की मुख्य शेयरधारक NSE है।

NSDL IPO postponed

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड

NSDL सेबी को लिखेगा लेटर

रिपोर्ट में बताया गया है कि NSDL सेबी को स्थगन की अवधि को घटाकर 45 दिन करने के लिए लेटर लिखेगा। NSDL में IDBI बैंक और NSE की हिस्सेदारी, किसी भी डिपॉजिटरी कंपनी में अधिकतम 15% हिस्सेदारी की स्वीकार्य सीमा से अधिक है। NSDL के ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक, उसका आईपीओ पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है, जिसके तहत इसके मौजूदा शेयरधारक करीब 5.72 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे।

End of Feed