बिजनेस

CDSL पर भारी पड़ा NSDL IPO? 1 महीने में 12% टूटा शेयर, अब छिड़ेगी असली जंग!

CDSL vs NSDL: 6 जुलाई 2025 को CDSL का शेयर करीब ₹1566 के भाव पर था, लेकिन अब तक इसमें लगभग 12% की गिरावट आ चुकी है। साल की शुरुआत से अब तक ये करीब 11.7% टूटा है। हालांकि 6 महीने में अभी भी यह शेयर 15.6% ऊपर है, और एक साल में करीब 32% का रिटर्न दे चुका है।

Image

CDSL vs NSDL(pic credit: iStock)

Photo : iStock

CDSL vs NSDL: शेयर बाजार में इन दिनों NSDL IPO को लेकर जबरदस्त हलचल है। इसकी वजह से CDSL के शेयर लगातार गिर रहे हैं। CDSL के निवेशकों के लिए पिछले एक महीना भारी रहा है। शेयर में बीते एक महीने में भारी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार कारोबारी सत्र के दौरान भी शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं NSDL का आईपीओ आज बाजार में 10 फीसदी के साथ लिस्ट हुआ है।

1 महीने में 12% गिरा CDSL का शेयर

6 जुलाई 2025 को CDSL का शेयर करीब ₹1566 के भाव पर था, लेकिन अब तक इसमें लगभग 12% की गिरावट आ चुकी है। साल की शुरुआत से अब तक ये करीब 11.7% टूटा है। हालांकि 6 महीने में अभी भी यह शेयर 15.6% ऊपर है, और एक साल में करीब 32% का रिटर्न दे चुका है।

गिरावट की वजह क्या है?

इस गिरावट के पीछे दो बड़ी वजहें हैं। NSDL के IPO की चर्चा निवेशकों को लग रहा है कि NSDL के आने से CDSL की मार्केट हिस्सेदारी और ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। कमजोर तिमाही नतीजे जून तिमाही (Q1 FY26) में CDSL का मुनाफा 23.6% गिरकर ₹102.4 करोड़ रह गया। वहीं रेवेन्यू सिर्फ 0.6% बढ़कर ₹259 करोड़ पहुंचा।

CDSL vs NSDL: कौन है आगे?

पॉइंट NSDL CDSL
शुरुआत 1996 में NSE और IDBI जैसे बड़े बैंकों के साथ1999 में BSE और SBI, HDFC Bank जैसे बैंकों के साथ
ग्राहक बड़े संस्थागत निवेशक (Mutual Funds, FII, Govt)रिटेल निवेशक, Zerodha, Groww जैसे प्लेटफॉर्म
डीमैट अकाउंट 3.95 करोड़ (मार्केट का 21%)15.3 करोड़ (मार्केट का 79%)
डीमैट ID 14-अंकों का अल्फान्यूमेरिक16-अंकों का केवल नंबर
FY25 रेवेन्यू₹1,420 करोड़₹1,082 करोड़
FY25 मुनाफा (PAT)₹343.1 करोड़₹526.3 करोड़
PAT मार्जिन22.4%48.6%
ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी17.1% 29.9%

NSDL IPO का हाल

आईपीओ में ₹800 के इश्यू प्राइस पर अलॉट हुए शेयर आज ₹880 पर लिस्ट हुए, यानी निवेशकों को 10% का लिस्टिंग गेन मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और चढ़ा और ₹899 तक पहुंच गया, जिससे निवेशकों का मुनाफा 12.38% तक पहुंच गया।

क्या अब असली जंग शुरू?

CDSL और NSDL अब सीधे टकराव में हैं। एक तरफ NSDL IPO के बाद मार्केट में और मजबूत हो सकती है, दूसरी तरफ CDSL का बड़ा रिटेल बेस और टेक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ाव उसे अब भी आगे बनाए हुए है। आने वाले महीनों में दोनों कंपनियों के बिजनेस मॉडल, टेक्नोलॉजी इनोवेशन और IPO मार्केट की हालत इस जंग का असली फैसला करेंगे।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठी author

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिच... और देखें

End of Article