डाबर को 321 करोड़ रुपये के जीएसटी भुगतान को लेकर नोटिस

Dabur GST Notice: तेल, साबुन जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली डाबर को 320.60 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान करने का नोटिस मिला है।

Dabur GST Notice: तेल, साबुन जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली डाबर को 320.60 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) का भुगतान करने का नोटिस मिला है। डाबर इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी संबंधित प्राधिकरण के पास मामले को गुण-दोष के आधार पर चुनौती देगी।

Dabur

जीएसटी के रूप में 320.60 करोड़ रुपये ब्याज और जुर्माने के साथ भुगतान करने की सलाह दी गयी है

कंपनी ने कहा, ‘‘डाबर को केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) अधिनियम, 2017 की धारा 74(5) के तहत कर देनदारी के बारे में सूचना मिली है। इसमें जीएसटी के रूप में 320.60 करोड़ रुपये ब्याज और जुर्माने के साथ भुगतान करने की सलाह दी गयी है...ऐसा नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।’’

End of Feed