Apple Crop: नहीं हो रही है बारिश, संकट में सेब की फसल, जानिए चिलचिलाती गर्मी से कैसे बचाएं

Apple crop: बारिश न होने की वजह से गर्मी का कहर बढ़ गया है। इसका सीधा असर इस मौसम में होने वाले फसलों पर भी पड़ा है। सबसे अधिक सेब की फसल पड़ा है। किसानों को भारी नुकसान होता है। आइए जानते हैं इस मौसम में सेब के पेड़ों को कैसे बचाएं।

Apple Crop: अक्सर मौसम का प्रभाव हमारे खाद्यानों की उपज पर पड़ता है। इन दिनों भीषण गर्मी ने तबाही मचा रखी है। बारिश न होने की वजह से इस मौसम में होने वाली फसल पर असर पड़ा है। मई और जून में देश में कुछ इलाकों में थोड़ी बहुत बारिश होती रही है। सामान्य से कम बारिश होने से सेब की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इस वजह से सेब के उत्पादन में कमी आई है। इसका असर इसकी कीमतों पर भी पड़ सकता है। रूरल वॉयस ने बागवानी एक्सपर्ट और नौणी विश्वविद्यालय (डॉ वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय) के रिटायर्ड प्रोफेसर एसपी भारद्वाज के हवाले से बताया कि गर्मी की तपिश में कैसे सेब के पेड़ को सुरक्षित रख सकते हैं। बारिश की कमी से क्या-क्या नुकसान हो सकता है।

Apple crop, apple production, crisis on apple crop

भीषण गर्मी में सेब के पेड़ को कैसे बचाएं (तस्वीर-Canva)

गर्मी से सेब की फसल को नुकसान

  • बारिश न होने के चलते के सेब बागवानों को सिंचाई करने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न के बराबर हो रही है।
  • इतना ही नहीं अत्यधिक गर्मी पड़ने से कई क्षेत्रों में सेब के पेड़ सूखने की कगार पर पहुंच गए हैं।
  • पर्याप्त पानी न मिलने से सेब के पेड़ों में कीट और कई रोग देखने को मिलते हैं।
  • पर्याप्त पानी की कमी से सेब के फल भी पेड़ से समय से पहले गिरने लगते हैं।
  • बारिश न होने से सेब का विकास नहीं होता है और इसका रंग भी फीका पड़ जाता है।
  • सेब की फसल अच्छी नहीं होने से किसानों को उचित दाम भी नहीं मिलता है।
  • किसानों को नुकसान के साथ बेचना पड़ता है।

End of Feed