हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत! नहीं बढ़े एटीएफ के दाम, सरकार ने मान ली एयरलाइंस की बात

हवाई यात्रा करने वालों के लिए मई की शुरुआत एक अच्छी खबर के साथ हुई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और युद्ध के संकट के बावजूद, सरकार ने विमान ईंधन (ATF) की कीमतों को स्थिर रखने का फैसला किया है।

1 मई 2026 की सुबह हवाई यात्रियों और एयरलाइंस कंपनियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। जहां एक तरफ कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। इस फैसले से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिली है जो आने वाले दिनों में हवाई सफर की योजना बना रहे हैं, क्योंकि ईंधन के दाम न बढ़ने से अब टिकटों की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी होने की आशंका कम हो गई है।

IndiGo Flight cancellation (3)

एयरलाइंस की गुहार और सरकार का फैसला

विमान ईंधन की कीमतें स्थिर रखने का यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब एयरलाइंस कंपनियां भारी दबाव में थीं। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी बड़ी कंपनियों ने सरकार से स्पष्ट रूप से कहा था कि अगर एटीएफ के दाम और बढ़ाए गए, तो उनके लिए परिचालन जारी रखना नामुमकिन हो जाएगा। कंपनियों ने तो यहाँ तक चेतावनी दे दी थी कि भारी लागत के कारण उन्हें कुछ रूटों पर अपनी उड़ानें बंद करनी पड़ सकती हैं। एयरलाइंस की इसी वित्तीय स्थिति और उनकी अपील को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फिलहाल एटीएफ की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया है।

End of Feed