IPO GMP Today : यदि आप भी IPO में पैसा लगा कर मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं, तो आज आपके पास एक या दो नहीं पूरे चार IPO में पैसा लगाने का मौका है। इन IPO में Niva Bupa IPO, Sagility IPO, ACME IPO और Swiggy IPO शामिल हैं। यहां हम आपको चारों आईपीओ के जीएमपी के बारे में बता रहे हैं जिनके बारे में जानकर आप लिस्टिंग पर कितना पैसा बनेगा इसका अनुमान लगा सकते हैं। तो चलिए चारों IPO के GMP के बारे में बारी से जानते हैं...
Niva Bupa IPO GMP Today vs Sagility IPO GMP vs Acme IPO GMP vs Swiggy GMP latest updates
| IPO GMP Today | आज कितना चल रहा GMP | |
| 1. | Niva Bupa IPO GMP | ₹0 |
| 2. | Sagility IPO GMP | ₹0.50-1 |
| 3. | ACME IPO GMP | ₹5 |
| 4. | Swiggy IPO GMP | ₹2 |
What Is GMP In IPO
जब कोई कंपनी शेयर बाजार में अपनी लिस्टिंग से पहले IPO लाती है, तो निवेशकों की नजर उसके शेयर के ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP) पर होती है। जितना अधिक जीएमपी होता है, उतना अधिक निवेशकों को शेयर की लिस्टिंग पर प्रॉफिट की उम्मीद रहती है और उतना ही ज्यादा उस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की निवेशकों के बीच होड़ रहती है।
Niva Bupa IPO Details
जनरल इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Niva Bupa Health Insurance) का प्राइस बैंड 70 -74 रुपये है। कंपनी के 2,200 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में आगामी 11 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। आज निवा बूपा का (Niva Bupa IPO GMP) 0 चल रहा है।
Sagility IPO
सैजिलिटी इंडिया लिमिटेड का IPO मंगलवार 5 नवंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। इसका IPO गुरुवार 7 नवंबर आज बंद होगा। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 28-30 रुपये है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 945 करोड़ रुपये से अधिक जुटा लिए हैं। आज सैजिलिटी (Sagility IPO GMP) का GMP 0.50 रुपये है।
ACME IPO details
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी एक्मे सोलर (ACME सोलर) होल्डिंग्स लिमिटेड ने 2900 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 275-289 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड (ACME Solar Holdings IPO Price Band) तय किया है। कंपनी का आईपीओ 6 नवंबर को खुला है और 8 नवंबर को बंद होगा। आज सैजिलिटी (ACME IPO GMP) का GMP ₹5 है।
Swiggy IPO Details
स्विगी लिमिटेड आईपीओ 6 नवंबर 2024 से खुल चुका है यह 8 नवंबर 2024 को बंद होगा। इसका मतलब है कि इस सप्ताह बुधवार से शुक्रवार तक स्विगी आईपीओ सदस्यता खुली रहेगी। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी ने स्विगी आईपीओ का प्राइस बैंड ₹ 371 से ₹ 390 प्रति शेयर तय किया है। कंपनी का लक्ष्य इस आरंभिक पेशकश, नए शेयरों और बिक्री के लिए प्रस्ताव (ओएफएस) के मिश्रण से ₹ 11,327.43 करोड़ जुटाना है। आज Swiggy IPO GMP ₹ 11 पर चल रहा है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
