Niva Bupa IPO GMP
Niva Bupa IPO GMP Today: पिछले सप्ताह 07 नवंबर 2024 को खुला Niva Bupa Health Insurance IPO आज 11 नवंबर 2024 को बंद होने वाला है। आज इस IPO में पैसा लगाने की आखिरी डेट है। आज इसका सब्सक्रिप्शन विंडो बंद होने को है। अब तक निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के आईपीओ में निवेशकों की ओर से कमजोर डिमांड देख रही है। अब तक आईपीओ को कुल 17,28,57,143 शेयरों के मुकाबले कुल 20,26,82,400 शेयरों के लिए बोलियां मिली हुई हैं, यानी कुल मिलाकर 1.17 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है।
Niva Bupa IPO GMP Today: कितना चल रहा Niva Bupa IPO GMP
ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली कई वेबसाइट के अनुसार निवा बूपा आईपीओ का जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) अभी 3 रुपये है। जीएमपी यह बताता है कि कोई निवेशक आईपीओ के लिए कैप प्राइस से कितना प्रीमियम देने को तैयार है। यह अभी 4.04 प्रतिशत का प्रीमियम दिखाता है।
निवा बूपा ने प्रति शेयर 70-74 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने कहा कि इश्यू साइज का 75 फीसदी हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों, 15 फीसदी गैर-संस्थागत खरीदारों और बाकी 10 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित किया गया है। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का लॉट साइज 200 है और न्यूनतम ऑर्डर मात्रा 2800 है। बीमा कंपनी प्राइमरी बाजार से करीब 2,200 करोड़ रुपये जुटा रही है।
Niva Bupa IPO का अलॉटमेंट 12 नवंबर को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। आवंटन की स्थिति रजिस्ट्रार - केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी की जाएगी। इसके अलावा, आवंटन का स्टेटस नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और
BSE की ऑफिशियल वेबसाइटों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इक्विटी शेयरों को 14 नवंबर, 2024 को BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।