2026 में Nissan लॉन्च करेगी नई SUV Tekton, Creta, Seltos और Grand Vitara को मिलेगी टक्कर

कंपनी मध्यम आकार के एसयूवी टेक्टॉन को अगले साल पेश करने की तैयारी में है। इसका मुकाबला हुंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और स्कोडा कुशाक जैसे लोकप्रिय मॉडलों के साथ होने वाला है।

भारतीय एसयूवी ऑटो मार्केट में प्रतिस्पर्धा कड़ी होने वाली है। जापानी वाहन विनिर्माता निसान अगले साल भारत में अपनी नई एसयूवी 'टेक्टॉन' को लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि इस एसयूवी का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा और किआ स्लेटोस होगा। कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने बताया कि टेक्टॉन को जापान, लंदन और भारत में मौजूद निसान की वैश्विक टीमों ने डिजाइन और विकसित किया है। भारत में बनने वाले इस मॉडल को दूसरे देशों में निर्यात भी किया जाएगा।

निसान 'टेक्टॉन'

निसान 'टेक्टॉन'

अगले साल के मध्य तक बाजार में आएगी

कंपनी मध्यम आकार के एसयूवी टेक्टॉन को अगले साल पेश करने की तैयारी में है। इसका मुकाबला हुंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और स्कोडा कुशाक जैसे लोकप्रिय मॉडलों के साथ होने वाला है। वत्स ने एक कहा, “हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की है कि नए वाहनों के बारे में किए गए सभी वादों एवं समयसीमाओं का पालन हो। हमारी उत्पाद शृंखला की शुरुआत 2026 की पहली तिमाही से होगी और नई कॉम्पैक्ट एसयूवी 'टेक्टॉन' अगले साल के मध्य तक बाजार में आएगी।”

End of Feed