बिजनेस

पहले 1 लाख को बनाया 80 लाख, अब कंपनी Free में बांटेगी बोनस शेयर

NINtec Systems Bonus Shares: निनटेक सिस्टम्स ने बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट गुरुवार 03 अगस्त 2023 तय की है। रिकॉर्ड डेट किसी कंपनी द्वारा तय की गई कट-ऑफ डेट होती है। रिकॉर्ड डेट के दिन सभी शेयरधारक बोनस शेयर प्राप्त करने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं।

Image

निनटेक सिस्टम्स ने बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट 03 अगस्त तय की है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • निनटेक सिस्टम्स जारी करेगी बोनस शेयर
  • 3 अगस्त है रिकॉर्ड डेट
  • कंपनी दे चुकी है 7919.62 फीसदी रिटर्न

NINtec Systems Bonus Shares: निनटेक सिस्टम्स (NINtec Systems) सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सर्विसेज और सॉल्यूशंस प्रोवाइड करती है। कंपनी ने ऐलान किया है कि ये 4:5 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी। कंपनी के बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 4:5 के अनुपात का मतलब है कि रिकॉर्ड डेट पर हर 5 इक्विटी शेयरों के लिए 4 बोनस इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। यानी किसी के पास 100 शेयर होंगे, तो उसे फ्री में 80 शेयर मिलेंगे। निनटेक सिस्टम्स का शेयर पहले से ही शानदार रिटर्न दे चुका है।

कितनी है रिकॉर्ड डेट

निनटेक सिस्टम्स ने बोनस शेयरों के लिए रिकॉर्ड डेट गुरुवार 03 अगस्त 2023 तय की है। रिकॉर्ड डेट किसी कंपनी द्वारा तय की गई कट-ऑफ डेट होती है। रिकॉर्ड डेट के दिन सभी शेयरधारक बोनस शेयर प्राप्त करने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं।

शेयर ने दिया 7919 फीसदी रिटर्न

निनटेक सिस्टम्स का शेयर स्टॉक मार्केट में 22 अप्रैल 2016 को आया था। बीएसई (BSE) के डेटा के अनुसार तब से अब तक निनटेक सिस्टम्स के शेयर ने निवेशकों को 7919.62 फीसदी रिटर्न दिया है। इस दौरान कंपनी का शेयर 7.39 रु से 592.65 रु पर बंद हुआ। आज कंपनी का शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 592.65 रु पर बंद हुआ।

1 लाख बन गए 80 लाख

7919.62 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि जिसने भी 7 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु लगाए होंगे, उनकी वैल्यू आज 80 लाख रु से अधिक होगी। 592.65 रु के स्तर पर निनटेक सिस्टम्स की मार्केट कैपिटल 614.14 करोड़ रु है।

1 साल में दिया 634 फीसदी रिटर्न

बीते एक साल में ही निनटेक सिस्टम्स का शेयर 634.84 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न का मतलब है कि जिसने भी 1 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रु लगाए होंगे, उनकी वैल्यू एक साल में ही 7 लाख रु से अधिक हो गई होगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article