Nifty Prediction Today : क्या आज 21 मार्च को निफ्टी 23400 की ओर बढ़ेगा या आएगी गिरावट? जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

Nifty Prediction Today 21 March: भारतीय शेयर बाजार में निफ्टी लगातार 5 दिन से बढ़त बनाए हुए है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, निफ्टी 23,400 के अगले टारगेट की ओर बढ़ रहा है, जबकि सपोर्ट 23,000 पर देखा जा रहा है। RSI और EMA इंडिकेटर भी बुलिश ट्रेंड की पुष्टि कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बुलिश ट्रेंड: निफ्टी ने 21EMA और 50EMA के ऊपर क्लोजिंग दी
  • टारगेट और सपोर्ट: अगला टारगेट 23,400, सपोर्ट 23,000-22,950
  • ब्रेकआउट सिग्नल: RSI और फॉलिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट से पॉजिटिव संकेत

Nifty Prediction Today 21 March: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (20 मार्च) को लगातार पांचवें दिन मजबूती देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 899.01 अंक या 1.19% चढ़कर 76,348.06 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 283.05 अंक या 1.24% बढ़कर 23,190.65 के स्तर पर पहुंच गया।

Nifty Prediction Today 21 March

लगातार 5वें दिन बाजार में तेजी, बुलिश ट्रेंड बरकरार।

ब्रेकआउट के संकेत, निफ्टी के लिए अगला टारगेट 23400

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, निफ्टी ने एक महत्वपूर्ण ब्रेकआउट दिया है, जिससे बाजार में सकारात्मक धारणा बनी हुई है। निफ्टी का अगला टारगेट 23,400 देखा जा रहा है, जबकि इसका सपोर्ट स्तर 22,600 पर है।

End of Feed