बिजनेस

Nifty Prediction: क्या निफ्टी 23000 की ओर बढ़ेगा या 22000 तक गिरेगा? जानें सपोर्ट-रेसिस्टेंस, ब्रेकआउट लेवल और विशेषज्ञों की राय

Nifty Prediction Today: भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है, और 17 मार्च के लिए निफ्टी का रुझान महत्वपूर्ण रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, 22,600 का स्तर पार करने पर निफ्टी 23,000 तक पहुंच सकता है, जबकि 22,300 से नीचे गिरने पर बिकवाली बढ़ेगी और निफ्टी 22,000 तक गिर सकता है। ग्लोबल संकेतों के अनुसार, बाजार में हलचल बनी रह सकती है। निवेशकों को सतर्क रहकर ट्रेडिंग करनी चाहिए। क्या निफ्टी 23,000 की ओर बढ़ेगा या 22,000 तक गिरेगा? जानें सपोर्ट-रेसिस्टेंस, ब्रेकआउट लेवल और विशेषज्ञों की राय।

Image

Nifty Prediction for 17 March: जानें सपोर्ट-रेसिस्टेंस और बाजार का रुझान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • 22,600 का ब्रेकआउट = तेजी! निफ्टी 23,000 की ओर बढ़ सकता है।
  • 22,300 के नीचे गिरावट = बिकवाली! निफ्टी 22,000 तक जा सकता है।
  • ग्लोबल संकेत सकारात्मक! लेकिन बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी।

Nifty Prediction Today: भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 13 मार्च को गिरावट के साथ बंद हुआ। आईटी, ऑटो और रियल्टी सेक्टर में बिकवाली के कारण सेंसेक्स 200.85 अंक (0.27%) गिरकर 73,828.91 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 73.30 अंक (0.33%) लुढ़ककर 22,397.20 पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी का रेजिस्टेंस स्तर 22,500 से 22,600 के बीच बना हुआ है, जो आगे की तेजी को रोक रहा है। वहीं, निफ्टी को 22,300 से 22,000 के बीच मजबूत सपोर्ट मिल रहा है।

रेजिस्टेंस लेवल: 22,600 पार करने पर निफ्टी में तेजी आ सकती है और यह 23,000 तक जा सकता है।

सपोर्ट लेवल: 22,300 से नीचे जाने पर बिकवाली बढ़ सकती है और निफ्टी 22,000 तक गिर सकता है।

पांच विशेषज्ञों से जानें आज की रणनीति और तकनीकी विश्लेषण-राय

1. अजीत मिश्रा (Religare Broking): निफ्टी में कम भागीदारी के कारण अब भी कंसॉलिडेशन जारी है, लेकिन जल्द ही 22,250 से 22,650 की रेंज से ब्रेकआउट संभव है।

2. रूपक डे (LKP Securities): निफ्टी के चार्ट पर सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न बनता दिख रहा है। अगर निफ्टी 22,550 के ऊपर जाता है, तो तेजी आ सकती है। वहीं, 22,350 के नीचे जाने पर कमजोरी बढ़ेगी।

3. नागराज शेठी (HDFC Securities): निफ्टी का डेली चार्ट एक नेगेटिव कैंडल फॉर्मेशन दिखा रहा है, जो बाजार में सीमित दायरे में गिरावट का संकेत देता है।

4. देवर्ष वकील (HDFC Securities): पिछले 5 दिनों में निफ्टी 22,314 से 22,676 के बीच कारोबार कर रहा है। अगर यह 22,700 के ऊपर जाता है, तो 23,000 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

5. ओशो कृष्णन (Angel One): निफ्टी के लिए 22,650 से 22,700 का ज़ोन एक मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है, जबकि 22,300 से 22,250 का ज़ोन मजबूत सपोर्ट प्रदान कर रहा है।

Stock in News: आज इन टॉप 7 शेयर पर रहे फोकस

Stocks To Watch,Stock Market Today

शेयर बाजार में आज इन टॉप कंपनियों पर रहेगी नजर

1. डॉ. रेड्डी: अमेरिका में Levetiracetam इंजेक्शन को लेबलिंग इशू के कारण वापस बुलाया।

2. TCS: सुदीप कुन्नुमल को नया चीफ HR अधिकारी बनाया गया।

3. Tata Motors: 19 मार्च को 2,000 करोड़ रुपये जुटाने पर बोर्ड की बैठक होगी।

4. Brigade Enterprises: बेंगलुरु के येलहंका में नई आवासीय परियोजना Brigade Eternia लॉन्च की।

5. Zydus Life: USFDA से Eluxadoline Tablets के निर्माण की मंजूरी मिली।

6. KEC International: 1,267 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ।

7. Tejas Networks: टेलीकॉम PLI योजना के तहत 123.45 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिला।

वैश्विक संकेत और बाजार की दिशा: 5 चीजें ध्यान रखें

1. ग्लोबल फैक्टर्स: अमेरिका में मंदी की आशंका और वैश्विक व्यापार को लेकर अनिश्चितताओं का असर भारतीय बाजार पर दिख सकता है।

2. GIFT निफ्टी: NSE IX पर 148.50 अंक या 0.66% गिरकर 22,567 पर कारोबार कर रहा है, जो एक सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है।

3. RSI इंडिकेटर: 14-दिन की SMA लाइन से नीचे 38 पर ट्रेड कर रहा है, जो कमजोर मोमेंटम को दर्शाता है।

4. India VIX: 3.2% गिरकर 13.28 पर पहुंच गया, जो बाजार में अस्थिरता में कमी का संकेत देता है।

अमेरिकी और एशियाई बाजारों का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार के हाल की बात करें तो हैंग सेंग 0.6% चढ़ा, जापान का टॉपिक्स 1.1% बढ़ा। ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.8% ऊपर रहा। यूरो स्टॉक्स 50 फ्यूचर्स 1.4% बढ़ा

कमोडिटी अपडेट: कच्चे तेल और सोने की चाल

कच्चा तेल अमेरिका द्वारा यमन के हूती विद्रोहियों पर हमले जारी रखने की घोषणा के बाद तेल की कीमतों में 1% की बढ़त। सोना भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित दर कटौती और व्यापार तनाव के कारण सोने की कीमतों में मजबूती।

विदेशी और घरेलू निवेशकों ने कितना बेचा-खरीदा

विदेशी निवेशकों ने गुरुवार को 793 करोड़ रुपये की बिकवाली की। DII निवेश यानी घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,723 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रुपये का क्या हाल है?

गुरुवार को रुपया 22 पैसे मजबूत होकर 87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को भारतीय बाजार वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगा। 22,300 का सपोर्ट लेवल और 22,600 का रेजिस्टेंस लेवल बाजार की दिशा तय करेंगे। किसी भी बड़े ब्रेकआउट से निफ्टी 23,000 की ओर बढ़ सकता है, जबकि कमजोरी दिखने पर 22,000 तक गिरावट आ सकती है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article