Nifty prediction for today 2 May: किस लेवल पर आज हो सकती है प्रॉफिट बुकिंग, कहां दिखेगी तेजी, ट्रेड करने से पहले जान लें ये बातें

Nifty prediction for today 2 May: 2 मई 2025 के लिए निफ्टी का मूवमेंट अहम तकनीकी लेवल्स पर टिका है। जानिए कहां हो सकती है मुनाफावसूली और कहां दिखेगा ब्रेकआउट – ताकि आप कर सकें सही ट्रेडिंग डिसीजन।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुनाफावसूली संभावित: अगर निफ्टी 24,200 से नीचे जाता है तो बिकवाली तेज हो सकती है।
  • तेजी का संकेत: 24,500 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट से अगली तेजी की शुरुआत हो सकती है।
  • तकनीकी संकेत: 'हैंगिंग मैन' पैटर्न और RSI बुलिश क्रॉसओवर मिला-जुला संकेत दे रहे हैं।

Nifty prediction for today 2 May: भारतीय शेयर बाजार बुधवार, 30 अप्रैल को भारी उतार-चढ़ाव के बीच लगभग फ्लैट बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 46.14 अंक या 0.06% गिरकर 80,242.24 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 1.75 अंक या 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 24,334.20 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक इंडेक्स 304.10 अंक या 0.55% टूटकर 55,087.15 पर आ गया। SAMCO Securities के डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेचा ने बताया कि निफ्टी के डेली चार्ट पर 'हैंगिंग मैन' कैंडलस्टिक पैटर्न बनता दिख रहा है। यह एक बेयरिश रिवर्सल पैटर्न है, जो आमतौर पर अपट्रेंड के अंत में बनता है और संभावित बिकवाली का संकेत देता है। यदि निफ्टी में अगला मूव डाउनसाइड में आता है, तो यह प्रॉफिट-बुकिंग को ट्रिगर कर सकता है।

Nifty Prediction Today 2 May

निफ्टी में सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

रेंज में ट्रेड कर रहा है निफ्टी, 24400-24500 पर भारी रेसिस्टेंस

Religare Broking के SVP रिसर्च अजीत मिश्रा का कहना है कि निफ्टी फिलहाल कंसोलिडेशन फेज़ में है और 24,400 के स्तर पर रेसिस्टेंस का सामना कर रहा है। सेक्टोरल रोटेशन के जरिए लार्जकैप स्टॉक्स में खरीदारी इंडेक्स को गिरने से बचा रही है।

End of Feed