Nifty prediction for today 2 May: भारतीय शेयर बाजार बुधवार, 30 अप्रैल को भारी उतार-चढ़ाव के बीच लगभग फ्लैट बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 46.14 अंक या 0.06% गिरकर 80,242.24 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 1.75 अंक या 0.01% की मामूली गिरावट के साथ 24,334.20 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक इंडेक्स 304.10 अंक या 0.55% टूटकर 55,087.15 पर आ गया। SAMCO Securities के डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेचा ने बताया कि निफ्टी के डेली चार्ट पर 'हैंगिंग मैन' कैंडलस्टिक पैटर्न बनता दिख रहा है। यह एक बेयरिश रिवर्सल पैटर्न है, जो आमतौर पर अपट्रेंड के अंत में बनता है और संभावित बिकवाली का संकेत देता है। यदि निफ्टी में अगला मूव डाउनसाइड में आता है, तो यह प्रॉफिट-बुकिंग को ट्रिगर कर सकता है।
रेंज में ट्रेड कर रहा है निफ्टी, 24400-24500 पर भारी रेसिस्टेंस
Religare Broking के SVP रिसर्च अजीत मिश्रा का कहना है कि निफ्टी फिलहाल कंसोलिडेशन फेज़ में है और 24,400 के स्तर पर रेसिस्टेंस का सामना कर रहा है। सेक्टोरल रोटेशन के जरिए लार्जकैप स्टॉक्स में खरीदारी इंडेक्स को गिरने से बचा रही है।
उनका सुझाव है कि निवेशकों को स्टॉक-स्पेसिफिक अप्रोच अपनानी चाहिए और खरीदारी के अवसरों पर ध्यान देना चाहिए।
सपोर्ट और रेसिस्टेंस लेवल: किन स्तरों पर ध्यान दें?
रेसिस्टेंस लेवल : 24,400 - 24,500: रिजिड रेसिस्टेंस (नंदिश शाह, HDFC Securities)
24,800 - 24,550: ब्रेकआउट पॉइंट (राहुल घोष, Hedged | रूपक दे, LKP Securities)
सपोर्ट 24,200: अहम सपोर्ट लेवल (धुपेश धमेचा)
24,150 - 23,870: अगला सपोर्ट जोन (नंदिश शाह)
24,000: मजबूत बेस सपोर्ट (सभी विशेषज्ञों की सहमति)
RSI और मूविंग एवरेज से संकेत: बुलिश ट्रेंड अभी भी कायम
LKP Securities के रूपक दे के अनुसार, निफ्टी 20 EMA से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है और RSI 50 के ऊपर बना हुआ है। यह दर्शाता है कि बुलिश मोमेंटम अब भी ज़िंदा है। हालांकि, ऊपर की ओर मजबूत ब्रेकआउट के लिए निफ्टी को 24,550 का स्तर decisively पार करना होगा।
यदि निफ्टी 24,500 से ऊपर convincingly बंद होता है, तो अगली तेजी की लहर शुरू हो सकती है। यदि निफ्टी 24,200 से नीचे फिसलता है, तो बिकवाली तेज हो सकती है और इंडेक्स 24,000 - 23,900 तक गिर सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
