बिजनेस

Nifty Prediction For Monday 27 October 2025: Nifty की छह दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें सोमवार से कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

Nifty Prediction For Monday 27 October 2025: भारतीय शेयर बाजार में लगातार छह दिन से जारी तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। ऐसे में सोमवार से बाजार की चाल कैसी रह सकती है? आइए जानते हैं।

Image

निफ्टी 50

Nifty Prediction For Monday 27 October 2025: भारतीय शेयर बाजार में लगातार 6 दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार, एफएमसीजी और बैंकिंग शेयरों में मुनाफावसूली के चलते शुक्रवार (24 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 96.25 अंक की गिरावट के साथ 25,795.15 पर बंद हुआ। बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 344.52 अंक टूटकर 84,211.88 पर बंद हुआ।

निफ्टी 50 में 34 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 16 शेयरों में तेजी रही। हिंडाल्को सबसे ज्यादा 4.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल, श्रीराम फाइनेंस, ओएनजीसी और बीईएल का स्थान रहा। निफ्टी बैंक इंडेक्स 378.45 अंक की गिरावट के साथ 57,699.60 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में, निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप क्रमशः 0.24 प्रतिशत और 0.21 प्रतिशत गिरे। ऐसे में अब सोमवार से बाजार की चाल कैसी रहेगी? अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो इस सवाल का जवाब जरूर ढूंढ रहे होंगे। आइए जानते हैं कि अगले हफ्ते से बाजार की चाल कैसी रह सकती है।

25,600 के ऊपर तेजी बने रहने की संभावना

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड, विनोद नायर ने कहा कि शेयर बाजार में मौजूदा सुस्ती का रुख तब तक बना रहने की संभावना है जब तक कि रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव और बाजार में कच्चे तेल की उपलब्धता पर अधिक स्पष्टता नहीं आ जाती। वहीं, रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा कि हालिया करेक्शन के बावजूद निफ्टी पर तेजी का रुख है। जब तक निफ्टी 25,600 के ऊपर बना रहेगा, इंडेक्स में सकारात्मक रुझान बना रहेगा। शेयर बाजार ट्रेडर्स को लार्ज-कैप और मजबूत मिड-कैप शेयरों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा कि अगले 1-2 सत्र निफ्टी के लिए अस्थिर रह सकते हैं और उसके बाद लंबे समय तक तेजी संभव है। बाजार विशेषज्ञ ने कहा कि ऊपरी स्तर पर, निफ्टी को 25,850 पर रेस्सिटेंस का सामना करना पड़ रहा है, जिसके ऊपर 26,000-26,200 की ओर तेजी संभव है।

बाजार में रुझान तेजी का बना हुआ

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नंदीश शाह ने कहा कि निफ्टी के लिए अल्पकालिक रुझान मजबूती से तेजी का बना हुआ है क्योंकि यह प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी को 25580 पर तत्काल समर्थन प्राप्त है, जहां 11 DEMA स्थित है। ऊपर की ओर, 25950 सूचकांक के लिए तत्काल प्रतिरोध का काम करेगा।

निफ्टी 50 चार्ट कैंडलस्टिक, पैटर्न

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि डेली टाइमफ्रेम चार्ट के अनुसार निफ्टी में “हायर टॉप्स और बॉटम्स” जैसा बुलिश पैटर्न बना हुआ है, और मौजूदा कमजोरी इस पैटर्न के नए “हायर बॉटम” के अनुरूप हो सकती है। हालांकि, इस “हायर बॉटम रिवर्सल पैटर्न” की अभी पुष्टि होना बाकी है। साप्ताहिक चार्ट पर निफ्टी ने एक छोटी नकारात्मक कैंडल बनाई है, जिसमें ऊपरी सिरे पर लंबी छाया दिखाई देती है, जो ऊंचे स्तरों पर कंसॉलिडेशन (मिलाजुला मूवमेंट) का संकेत देती है।

निफ्टी 50 दैनिक चार्ट

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म चार्ट सकारात्मक बना हुआ है, लेकिन बाजार छोटी अवधि के आधार पर बिकवाली के दबाव का सामना कर रहा है। यहां से और कमजोरी 25600-25500 के स्तर के आसपास महत्वपूर्ण सपोर्ट है, जो अगले सप्ताह गिरावट पर खरीदारी का अवसर हो सकता है। निफ्टी का तत्काल रेस्सिटेंस 25950 पर है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article