Nifty 100, Sensex 400 अंक लुढ़का, IT और Realty ने बढ़ाया दबाव, क्यों बिखरा बाजार?

शेयर बाजार में लगातार गिरावट का दौर जारी है। Nifty फिलहाल 23800 के अहम सपोर्ट लेवल से नीचे खिसक गया है। वहीं, Sensex में भी 400 अंक की गिरावट आई हे। जानें आज किन वजहों से बाजार फिसला?

Share Market Today Nifty Sensex : भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार, 8 सितंबर को कमजोर शुरुआत के बाद दबाव बनाए रखा है। शुरुआती कारोबार में Nifty करीब 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,668 तक फिसल गया। इसी तरह Sensex करीब 400 अंक टूटकर 75,714 तक लुढ़क गया।

stock market nifty sensex share market

शेयर बाजार में गिरावट हावी

कमजोर हुई ब्रेड्थ

बाजार में बिकवाली का दबाव व्यापक है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या बढ़त वाले शेयरों से ज्यादा है। NSE पर 3,130 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 1,397 बढ़त में हैं, जबकि 1,640 में बिकवाली हावी है।

End of Feed